कोरोना का कहरः बिहार में रोज 124 लोग हो रहे संक्रमित, हर चौथे दिन एक की मौत

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

पटना सहित सात जिलों में कोरोना संक्रमण का प्रभाव सबसे तीव्र है। पटना में सर्वाधिक नए संक्रमितों की पहचान की जा रही है। इस बीच जांच को लेकर स्वास्थ्य विभाग का ढुलमुल रवैया सामने आया है।

कोरोना का कहरः बिहार में रोज 124 लोग हो रहे संक्रमित, हर चौथे दिन एक की मौत

बिहार में कोरोना अपनी रफ्तार में है। एक मई से बिहार में हर रोज औसतन 124 लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं तो हर चौथे दिन एक संक्रमित की मौत हो रही है। कोरोना का संक्रमण धीरे-धीरे पसर रहा है। हालांकि, पहली से तीसरी लहर तक संक्रमण जितना खतरनाक था, उतना नहीं है, फिर भी तेज और कई दिनों तक बुखार हो रहे हैं, इससे शारीरिक कमजोरी हो रही है।

पटना सहित सात जिलों में कोरोना संक्रमण का प्रभाव सबसे तीव्र है। पटना में सर्वाधिक नए संक्रमितों की पहचान की जा रही है। वहीं, बांका, भागलपुर, गया, खगड़यिा, मुजफ्फरपुर एवं सहरसा में भी लगातार नए संक्रमितों मिल रहे हैं। विभाग के अनुसार मई 2022 में सर्वाधिक 6 व 26 मई को 11 नए संक्रमित मिले थे। वहीं, जून में 30 जून को सर्वाधिक 186 एवं जुलाई में 19 जुलाई को सर्वाधिक 548 नये मरीज पाये गये थे। 

हालांकि, कोरोना जांच को लेकर स्वास्थ्य विभाग का ढुलमुल रवैया सामने आया है। कोरोना जांच की रिपोर्ट समय पर नहीं दी जा रही है। एंटीजन रिपोर्ट में पॉजिटिव तो आरटीपीसीआर में निगेटिव बताया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद भी कोरोना जांच की रिपोर्ट से प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके हैं। सूत्रों के अनुसार कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर नजर रखी जा रही है, हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई अध्ययन नहीं कराया जा रहा है।

83 दिनों में 10 310 नए संक्रमित मिले

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में एक मई से 22 जुलाई के बीच 83 दिनों में 10,310 कोरोना संक्रमित की पहचान की गयी है। इस दौरान राज्य में 8,076 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। जबकि 21 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। एक मई को राज्य में 40 सक्रिय मरीज इलाजरत थे जो कि 22 जुलाई को बढ़कर 2213 हो गए। एक मई से 22 जुलाई के बीच 8372673 सैंपल की कोरोना जांच की गई।

1 मई से 22 जुलाई के बीच कोरोना संक्रमण की स्थिति

कुल संक्रमित मरीज 10,310

स्वस्थ हो चुके मरीज 8,076

मृत संक्रमित 21

सक्रिय मरीज 2213

सैंपल जांच 83,72,673

एनएमसीएच के नोडल अधिकारी डॉ अजय सिन्हा का कहना है कि कोरोना इन दिनों फ्लू की तरह अपना व्यवहार कर रहा है। सामान्य कोरोना संक्रमित तीन से चार दिनों में स्वस्थ हो जा रहे हैं।

एनएमसीएच, पटना के चिकित्सकों के अनुसार गंभीर रोगों से ग्रसित मरीजों की मौतें कोरोना से अधिक हुई हैं। वहीं, कोरोना संक्रमित मृतकों में अधिकांश 40 से अधिक उम्र के व्यक्ति शामिल हैं। 40 से कम आयु के गंभीर रोगों से ग्रसित मरीजों की ही मौतें हुई है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।