ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारBihar: शराब धंधेबाज को पीटने पर विवाद, पुलिस पर पथराव, वार्ड सदस्य को भी पीटा

Bihar: शराब धंधेबाज को पीटने पर विवाद, पुलिस पर पथराव, वार्ड सदस्य को भी पीटा

बिहार के मोतिहारी जिले के कल्याणपुर प्रखंड की सिसवा खरार पंचायत के मननपुर गांव में बाइक से देसी शराब लेकर जा रहे युवकों के साथ मारपीट के बाद यमुनापुर व मननपुर गांव के लोगों के बीच शुक्रवार को...

Bihar: शराब धंधेबाज को पीटने पर विवाद, पुलिस पर पथराव, वार्ड सदस्य को भी पीटा
पूर्वी चंपारण हिन्दुस्तान टीमSat, 19 Dec 2020 07:55 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के मोतिहारी जिले के कल्याणपुर प्रखंड की सिसवा खरार पंचायत के मननपुर गांव में बाइक से देसी शराब लेकर जा रहे युवकों के साथ मारपीट के बाद यमुनापुर व मननपुर गांव के लोगों के बीच शुक्रवार को पत्थरबाजी और फायरिंग हुई। गोली लगने से कोई जख्मी नहीं हुआ। लेकिन पत्थरबाजी व मारपीट में कुछ लोग जख्मी हुए जो कहीं छिपकर इलाज करा रहे हैं। ग्रामीणों ने घटनास्थल से कारतूस का दो खोखा उठाकर पुलिस को सौंपा है। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव किया गया।

चकिया डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि घटनास्थल से एक सौ दस पीस देसी शराब की पाउच व बाइक जब्त की गयी है। फायरिंग की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि दो शराब धंधेबाजों को चिन्हित कर कल्याणपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है। यमुनापुर गांव के दो युवक बाइक पर शराब लेकर जा रहे थे। मननपुर चौक के समीप एक व्यक्ति को बाइक से ठोकर लग गयी। आसपास के लोगों ने बाइक सवार की पिटाई कर दी। पिटाई के बाद दोनों युवक बाइक छोड़ पैदल अपने गांव गये और वहां से काफी संख्या में लोग लाठी, फरसा लेकर ममनपुर पहुंचे और जो जहां मिला पीटना शुरू कर दिया। दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी शुरू हो गई। भगदड़ मच गयी। कुछ लोगों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस को भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किया। 

मननपुर के वार्ड सदस्य मुकेश महतो ने कहा कि प्रशासन की मौजूदगी में गोली चली। वार्ड सदस्य को भी पीटा गया। पत्थरबाजी दोनों ओर से हुई। पुलिस को भी चोट लगी है लेकिन पुलिस बताने से इंकार कर रही है। भगदड़ के बाद तो लोकल पुलिस सुरक्षित जगह पर चली गयी थी। लेकिन चकिया डीएसपी के पहुंचने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। दोनों गांव में छापेमारी शुरू की गयी। यमुनापुर गांव के रामपुकार राय व रामविचार राय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। किसी पक्ष ने थाने में आवेदन नहीं दिया है। पुलिस कोटवा थाना क्षेत्र के एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें