ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारPM मोदी के कारण हुआ महंगाई पर नियंत्रण : सुशील मोदी

PM मोदी के कारण हुआ महंगाई पर नियंत्रण : सुशील मोदी

उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि मोदी है तो महंगाई नियंत्रण, मध्य वर्ग को राहत व देश का तेज आर्थिक विकास मुमकिन है। यूपीए सकार के दौरान 10.4 प्रतिशत रहने वाली महंगाई दर आज घट कर 2.5...

PM मोदी के कारण हुआ महंगाई पर नियंत्रण : सुशील मोदी
पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरोFri, 05 Apr 2019 05:22 PM
ऐप पर पढ़ें

उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि मोदी है तो महंगाई नियंत्रण, मध्य वर्ग को राहत व देश का तेज आर्थिक विकास मुमकिन है। यूपीए सकार के दौरान 10.4 प्रतिशत रहने वाली महंगाई दर आज घट कर 2.5 प्रतिशत पर आ गयी है। विगत पांच वर्षों में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष कर में कोई बढ़ोत्तरी नहीं बल्कि कम किया गया है। 

शुक्रवार को जारी बयान में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच लाख वार्षिक आय वालों को आय कर से छूट प्रदान की गई है। नौकरी पेशा व मध्य वर्ग को इससे बड़ी राहत मिली है। अफोर्डेबल हाउसिंग पर टैक्स एक प्रतिशत कर दिया गया है। करों का बोझ कम होने के कारण कर का आधार बढ़ा है तथा राजस्व संग्रहण में वृद्धि हुई है। मई 2014 में मोदी  सरकार बनने के समय 3.8 करोड़ लोग आय कर रिटर्न दाखिल करते थे जिनकी संख्या विगत 4 वर्षों में बढ़ कर 6.86 करोड़ हो गयी है। पांच वर्षों में यह संख्या दोगुनी हो जाएगी।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में सात किमी राजमार्ग प्रतिदिन बनाये जाते थे जबकि अब 30 किमी प्रतिदिन अर्थात 10,000 किमी प्रतिवर्ष बनाए जा रहे हैं। भारत राजमार्ग विकसित करने वाला दुनिया में अग्रणी देश बन गया है। विगत चार-पांच  वर्षों में 1.9 लाख किमी ग्रामीण सड़कों का निर्माण हुआ है। भारत पहली बार दुनिया की सबसे तेज गति से विकसित होने वाली एक बड़ी अर्थव्यवस्था बन कर उभरा है। इसीलिए मुद्दाविहीन विपक्ष विकास पर चर्चा करने के बजाय देश के प्रधान चौकीदार को चोर कह कर गाली दे रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें