ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहार: कांग्रेस की 6 अगस्त को वर्चुअल रैली, राहुल गांधी टटोलेंगे ब्लॉक स्तर तक संगठन की नब्ज

बिहार: कांग्रेस की 6 अगस्त को वर्चुअल रैली, राहुल गांधी टटोलेंगे ब्लॉक स्तर तक संगठन की नब्ज

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी छह अगस्त को बिहार में पार्टी संगठन की नब्ज टटोलेंगे। वे राज्य के प्रदेश से लेकर ब्लॉक स्तर तक के पदाधिकारियों से वर्चुअल मीटिंग के जरिए संवाद करेंगे। सुबह 10 बजे...

बिहार: कांग्रेस की 6 अगस्त को वर्चुअल रैली, राहुल गांधी टटोलेंगे ब्लॉक स्तर तक संगठन की नब्ज
पटना, हिन्दुस्तान टीमTue, 04 Aug 2020 08:50 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी छह अगस्त को बिहार में पार्टी संगठन की नब्ज टटोलेंगे। वे राज्य के प्रदेश से लेकर ब्लॉक स्तर तक के पदाधिकारियों से वर्चुअल मीटिंग के जरिए संवाद करेंगे। सुबह 10 बजे से होने वाली इस बैठक में एक हजार से अधिक लोगों की भागीदारी होगी। आगामी विधानसभा चुनाव के साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमण और बाढ़ के हालात को लेकर राहुल पार्टीजनों से बात करेंगे।

कोविड काल में विभिन्न राजनैतिक दल वर्चुअल बैठकों के जरिए ही कार्यकर्ताओं तक पहुंच रहे हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी गुरुवार को पार्टीजनों तक अपनी बात इसी माध्यम से पहुंचाएंगे। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस वर्चुअल बैठक के जरिए जहां राहुल ब्लॉक स्तर तक चुनावी तैयारियों का हाल जानेंगे, वहीं केंद्र और राज्य सरकार की कमियां भी गिनाएंगे। 

इसके अलावा वे पार्टी द्वारा पहली बार कराए जा रहे डिजिटल सदस्यता अभियान का हाल भी जानेंगे। बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा जिला और ब्लॉक अध्यक्ष। सभी सांसद-विधायक, विधान पार्षद, सभी फ्रंटल संगठनों महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस, रिसर्च विभाग आदि के प्रदेश और जिलों के पदाधिकारी भाग लेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें