ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारमुंगेर बवाल पर कांग्रेस ने पीएम मोदी को घेरा, पूछे पांच सवाल

मुंगेर बवाल पर कांग्रेस ने पीएम मोदी को घेरा, पूछे पांच सवाल

मुंगेर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर हुए बवाल पर कांग्रेस ने सीधे मोदी सरकार को घेरा है। कांग्रेस ने नीतीश पर कई आरोप लगाए हैं। मुंगेर की एसपी को बचाने का भी आरोप लगाया है। कांग्रेस के...

मुंगेर बवाल पर कांग्रेस ने पीएम मोदी को घेरा, पूछे पांच सवाल
पटना लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 29 Oct 2020 04:41 PM
ऐप पर पढ़ें

मुंगेर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर हुए बवाल पर कांग्रेस ने सीधे मोदी सरकार को घेरा है। कांग्रेस ने नीतीश पर कई आरोप लगाए हैं। मुंगेर की एसपी को बचाने का भी आरोप लगाया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पीएम मोदी से इस पर पांच सवाल पूछे हैं। 

सुरजेवाला ने कहा कि चारों तरफ आगजनी तोड़फोड़ होती रही, लोगों का आक्रोश सड़क पर दिखाई दे रहा था। इसके बाद भी 72 घंटे तक लोगों की मांग नहीं मानी गई और एसपी को नहीं हटाया गया। सुरजेवाला ने कहा कि मुंगेर के जलने के बाद एसपी डीएम के ट्रांसफर की लीपापोती से कुछ नहीं होने वाला है। 

सुरजेवाला ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए पांच सवाल पूछे। उन्होंने पूछा कि मुंगेर में दुर्गा पूजा विसर्जन में आए लोगों को जानवरों की तरह पीटने का जिम्मेदार कौन है? निहत्थे लोगों पर गोली चलाने और उन्हें घायल करने का जिम्मेदार कौन है? निर्दोष युवक को गोली मारकर शहीद करने का जिम्मेदार कौन है? 72 घंटे तक असली दोषी एसपी और कलेक्टर को बचाने का दोषी कौन है? जदयू और भाजपा के महाजंगलराज का जिम्मेदार कौन है?

सुरजेवाला ने इससे पहले ट्वीट करते हए भी हमला किया। उन्होंने लिखा कि मुंगेर हिंसा निंदनीय है। इसके लिए जिम्मेदार कौन? आठ लोगों को गोली मारने का जिम्मेदार कौन? माँ दुर्गा के भक्तों को जानवरों की तरह पीटने का जिम्मेदार कौन? साफ़ है, ‘निर्दयी कुमार’ और ‘निर्मम मोदी’!

इससे पहले गुरुवार की सुबह ही उग्र प्रदर्शन के बाद बिहार निर्वाचन आयोग ने बड़ी करते हुए मुंगेर के डीएम राजेश मीणा और एसपी लिपि सिंह को तुरंत हटाने के निर्देश दिया था। मगध प्रमंडल के कमिश्‍नर को मामले की जांच सौंपी गई है। डीआईजी मनु महाराज ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। गोली कांड मामले की जांच भागलपुर और गया के उच्च स्तरीय अधिकारी करेंगे।

वहीं, प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवकों पर लाठीचार्ज और गोली कांड में युवक की मौत के विरोध में गुरुवार को शहर भर के बाजार बंद रहे। इस दौरान हुए उग्र प्रदर्शन में कई सरकारी गाडि़यों को आग के हवाले कर दिया गया था। चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य सुबह से ही बाजार में दुकानों को बंद रखने की अपील की। इस दौरान घटना के विरोध में शहर में प्रदर्शन किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें