ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारसीएम नीतीश ने अपने घर पर मनाई दिवाली, बोधिवृक्ष के आगे जलाए दीप

सीएम नीतीश ने अपने घर पर मनाई दिवाली, बोधिवृक्ष के आगे जलाए दीप

दीपावली के मोके पर आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आवास को दीपों से रोशन किया. सीएम ने अपने सरकारी आवास 7 सर्कुलर रोड में दिवाली। इस दौरान उन्होंने वृक्ष के पास दीप जलाया। इस दौरान उनके...

सीएम नीतीश ने अपने घर पर मनाई दिवाली, बोधिवृक्ष के आगे जलाए दीप
हिन्दुस्तान टीम,पटना Wed, 07 Nov 2018 08:04 PM
ऐप पर पढ़ें

दीपावली के मोके पर आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आवास को दीपों से रोशन किया. सीएम ने अपने सरकारी आवास 7 सर्कुलर रोड में दिवाली। इस दौरान उन्होंने वृक्ष के पास दीप जलाया। इस दौरान उनके साथ जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह भी मौजूद रहे। बता दे कि इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ उनके बेटे निशांत भी  अवास पर मौजूद रहे।

सीएम नीतीश कुमार ने संपूर्ण भारत सहित पूरे राज्य के लोगों को दिवाली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि अंधियारे को दूर करने वाले दीपों के पर्व पर पूरे देश और राज्य की खुशियों की कामना करता हूं। उनके साथ कई दिग्गज नेता भी खुशी में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने दिवाली को प्रेम, सद्भाव और उल्लास के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व प्रदेश के लोगों के लिए सुख, शांति और समृद्धि लाए साथ ही बिहार प्रगति के पथ पर तेजी से नई ऊंचाइयों को छुए यही कामना करता हूं।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें