ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारपूर्व विधानसभाध्यक्ष सदानंद सिंह के शांतिभोज में शरीक हुए सीएम नीतीश, दिवंगत नेता की पत्नी व बेटे को दी सांत्वना

पूर्व विधानसभाध्यक्ष सदानंद सिंह के शांतिभोज में शरीक हुए सीएम नीतीश, दिवंगत नेता की पत्नी व बेटे को दी सांत्वना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को पूर्व विधानसभाध्यक्ष सह कांग्रेस के दिवंगत नेता सदानंद सिंह के श्राद्धकर्म और शांतिभोज में शामिल हुए। वे हेलीकॉप्टर से करीब पौने दो बजे कहलगांव पहुंचे। उन्होंने...

पूर्व विधानसभाध्यक्ष सदानंद सिंह के शांतिभोज में शरीक हुए सीएम नीतीश, दिवंगत नेता की पत्नी व बेटे को दी सांत्वना
भागलपुर हिन्दुस्तान टीमSun, 19 Sep 2021 06:51 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को पूर्व विधानसभाध्यक्ष सह कांग्रेस के दिवंगत नेता सदानंद सिंह के श्राद्धकर्म और शांतिभोज में शामिल हुए। वे हेलीकॉप्टर से करीब पौने दो बजे कहलगांव पहुंचे। उन्होंने सदानंद सिंह के तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री के साथ शिक्षामंत्री विजय चौधरी व मंत्री अशोक चौधरी भी थे।

मुख्यमंत्री सदानंद की पत्नी मीना सिंह, पुत्र शुभानंद मुकेश व अन्य परिजनों से मिले। उन्होंने मीना सिंह को ढांढ़स बंधाते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। परिजनों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने सदानंद के राजनीतिक सहयोग को साझा कर संवेदना व्यक्त की। वे करीब 15 मिनट तक सदानंद के आवास पर रुके व अल्पाहार लेने के बाद पटना के लिये रवाना हो गये। 

सदानंद के पुत्र शुभानंद मुकेश ने बताया कि मुख्यमंत्री ने दिल्ली से लेकर पटना तक पिताजी के उपचार में जो सहयोग किया, उसे वे कभी भुला नहीं सकेंगे। शुभानंद ने कहा कि नीतीश कुमार और उनके पिता के बीच जो संबंध और स्नेह था, उसे उन्होंने निभाया।

इसके पहले सदानंद के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए राज्यसभा सांसद सह पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन, मंत्री श्रवण कुमार, पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल, एमएलसी संजीव कुमार, एमएलसी डॉ. एनके यादव, पूर्व मंत्री अवधेश कुमार, अशोक कुमार ठाकुर, विधायक अजीत शर्मा, पवन यादव, ललन पासवान, उज्जाल हुसैन, राज्य सभा सदस्य अखिेलश कुमार, एआईसीसी सदस्य रामकिशुन सिंह पटेल आदि भी पहुंचे और सदानंद के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किये।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर हेलीपैड से लेकर सदानंद के आवास तक सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त थे। एनएच समेत शहर की विभिन्न सड़कों से आवाजाही रोक दी गई थी। डीएम सुब्रत कुमार सेन और एसएसपी निताशा गुड़िया सुरक्षा बंदोबस्त की मॉनिटरिंग कर रहे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें