ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारBIHAR: राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने गांधी और शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

BIHAR: राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने गांधी और शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी मैदान स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने...

BIHAR: राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने गांधी और शास्त्री को दी श्रद्धांजलि
पटना हिन्दुस्तान टीमWed, 02 Oct 2019 11:24 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी मैदान स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प भी लिया। 

वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बाहदुर शास्त्री की जयंती बुधवार को राज्य में पूरे हर्ष एवं उल्लास के साथ मनायी गयी तथा उनकी जीवनी से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। पटना में राजकीय जयंती समारोह का आयोजन शास्त्रीनगर पार्क में हुआ। यहां पर राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी। 

मौके पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गॉधी जी, विधान पार्षद रणवीर नंदन, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग द्वारा आरती-पूजन एवं देश भक्ति गीतों का गायन भी किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें