ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वाल्मीकिनगर में बाढ़ प्रभावित इलाका का किया दौरा व गंडक बराज का लिया जायजा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वाल्मीकिनगर में बाढ़ प्रभावित इलाका का किया दौरा व गंडक बराज का लिया जायजा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को दोपहर 12 बजे वाल्मीकिनगर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले गंडक बराज का जायजा। उसके बाद अधिकारियों के साथ  गंडक बराज नियंत्रण कक्ष में बैठक की। उन्होंने अधिकारियों...

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वाल्मीकिनगर में बाढ़ प्रभावित इलाका का किया दौरा व गंडक बराज का लिया जायजा
1/ 2मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वाल्मीकिनगर में बाढ़ प्रभावित इलाका का किया दौरा व गंडक बराज का लिया जायजा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वाल्मीकिनगर में बाढ़ प्रभावित इलाका का किया दौरा व गंडक बराज का लिया जायजा
2/ 2मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वाल्मीकिनगर में बाढ़ प्रभावित इलाका का किया दौरा व गंडक बराज का लिया जायजा
बगहा(पश्चिम चंपारण)। हिन्दुस्तान टीमFri, 07 Aug 2020 03:09 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को दोपहर 12 बजे वाल्मीकिनगर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले गंडक बराज का जायजा। उसके बाद अधिकारियों के साथ  गंडक बराज नियंत्रण कक्ष में बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से बाढ़ को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वह सड़क मार्ग से होते हुए बाढ़ राहत कैंप गए और वहां किए गए इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की व उन्होंने पीड़ितों से सरकारी की ओर से मिलने वाली राहत के बारे में जानकारी ली और उन्हें हरसंभव मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इससे पहले वाल्मीकिनगर में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर हर स्तर से तैयारियां पूरी कर ली गई थी। इसके पहले मुख्यमंत्री दरभंगा में बाढ़ राहत केंद्र का दौरा कर चुके हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें