ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहार: कैमूर में व्रतियों ने भगवान भास्कर को दिया पहला अर्घ्य

बिहार: कैमूर में व्रतियों ने भगवान भास्कर को दिया पहला अर्घ्य

कैमूर के व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को मंगलवार को विभिन्न सरवरों में अर्घ्य दिया। इस दौरान काफी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के साथ उनके परिजन, रिश्तेदार और बच्चे मौजूद रहे। घाट के ऊपर मेला सा...

बिहार: कैमूर में व्रतियों ने भगवान भास्कर को दिया पहला अर्घ्य
भभुआ, कार्यालय संवाददाताTue, 13 Nov 2018 05:30 PM
ऐप पर पढ़ें

कैमूर के व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को मंगलवार को विभिन्न सरवरों में अर्घ्य दिया। इस दौरान काफी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के साथ उनके परिजन, रिश्तेदार और बच्चे मौजूद रहे। घाट के ऊपर मेला सा दृश्य दिख रहा था। कहीं चाउमीन, छोले-भटूरे तो कहीं गोलगप्पा और चाट की दुकानें लगी थी, जहां बच्चों की टोली अपनी मनपसंद चीजें खा रही थी।

घर से निकलने वाली महिला व्रती पूरे रास्ते गीत गाते गई। पूरा घाट छठ मैया के गीत से गुलजार हो रहा था। कोई घर से दंडवत करते हुए घाट तक गया तो कोई बैंड बाजों के साथ और कोई सरवर में डुबकी लगाने के बाद घंटों भगवान भास्कर और षष्टि मां की आराधना कर रहा था। उत्साह पूर्ण माहौल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। समाजसेवी भी व्रतियों की सुविधा का ख्याल रख रहे थे। पूजा समिति के सदस्य भी सक्रिय थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें