ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहार में पकड़ौआ शादी: छठ पूजा का प्रसाद देने बहन के ससुराल पहुंचा था युवक, बंदूक के बल पर अगवा करके करवा दी शादी, Video

बिहार में पकड़ौआ शादी: छठ पूजा का प्रसाद देने बहन के ससुराल पहुंचा था युवक, बंदूक के बल पर अगवा करके करवा दी शादी, Video

शादी के इस मौसम में पकड़ौआ शादी का वायरल वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो बिहारशरीफ के मानपुर थाना क्षेत्र के परोहा गांव का बताया जाता है। पीड़ित धनुकी गांव निवासी नीतीश कुमार ने पुलिस को...

बिहार में पकड़ौआ शादी: छठ पूजा का प्रसाद देने बहन के ससुराल पहुंचा था युवक, बंदूक के बल पर अगवा करके करवा दी शादी, Video
हिन्दुस्तान प्रतिनिधि,बिहारशरीफSun, 21 Nov 2021 08:03 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

शादी के इस मौसम में पकड़ौआ शादी का वायरल वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो बिहारशरीफ के मानपुर थाना क्षेत्र के परोहा गांव का बताया जाता है। पीड़ित धनुकी गांव निवासी नीतीश कुमार ने पुलिस को प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। उसका आरोप है कि बंदूक के बल पर उसे अगवा कर शादी करा दी गयी। विरोध करने पर रातभर बंधक बनाकर मारपीट भी की। 

नीतीश ने बताया कि वह 11 नवंबर को छठ का प्रसाद देने के लिए अपनी बहन की ससुराल सरबहदी गांव गया था। वहां से लौटने के दौरान परोहा गांव के पास कुछ लोगों ने बंदूक दिखाकर अगवा कर लिया। एक घर में उसकी जबरन शादी करा दी गयी। एक वीडियो में युवक को धमका रहे कुछ लोग भी दिख रहे हैं।

 

 

दूसरे वीडियो में लड़के को कुछ आदमी जबर्रदस्ती खेतों के बीच से लेकर जा रहे हैं। वहीं जिस लड़की के साथ उसकी जबरन शादी की गई है वह पीछे-पीछे चल रही है। इस दौरान काफी संख्या में लोग दिखाई दे रहे हैं। मामले पर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें