दो पक्षों के विवाद में बीचबचाव करने गए चापाकल मिस्त्री की गोली मारकर हत्या

Mar 10, 2021 06:34 pm ISTAbhishek Tiwari हिन्दुस्तान, लखीसराय
share

बिहार के लखीसराय जिले में बड़हिया थाना क्षेत्र के इंदुपुर रेलवे स्टेशन के पास दो पक्षों के विवाद में बीचबचाव करने पर बदमाशों ने एक चापाकल मिस्त्री की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। बदमाशों ने मिस्त्री...

दो पक्षों के विवाद में बीचबचाव करने गए चापाकल मिस्त्री की गोली मारकर हत्या

बिहार के लखीसराय जिले में बड़हिया थाना क्षेत्र के इंदुपुर रेलवे स्टेशन के पास दो पक्षों के विवाद में बीचबचाव करने पर बदमाशों ने एक चापाकल मिस्त्री की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। बदमाशों ने मिस्त्री को बुधवार की दोपहर पांच गोली मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 निवासी भरत राम (46) का शव इंदुपुर रेलवे ट्रैक के किनारे बरामद किया गया। शव के पास से पांच से छह खोखा भी बरामद किए गए। मृतक के पुत्र के मुताबिक दो दिन पूर्व रज्जू व उसके पुत्र सोनू, राजा सहित दो अन्य की मारपीट मुनचुन सिंह के साथ हुई थी। उनके पिता भरत राम ने मुनचुन सिंह का साथ दिया था। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस इस मामले में कार्रवाई भी कर रही थी। मारपीट के प्रतिशोध में बुधवार की सुबह रज्जू उनके पिता को घर से बुलाकर ले गया था। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई, तो पुलिस ने तत्काल भरत राम की तलाश शुरू कर दी। हालांकि दोपहर बाद रेलवे ट्रैक के किनारे भरत का शव पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

एसडीपीओ रंजन कुमार के मुताबिक भरत के शरीर पर चार गोलियों के निशान मिले हैं। इस मामले में पुलिस ने रज्जू को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है।

Abhishek Tiwari

लेखक के बारे में

Abhishek Tiwari

अभिषेक तिवारी

और पढ़ें