ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारउपलब्धि: चंद्रमुखी देवी बनीं राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य

उपलब्धि: चंद्रमुखी देवी बनीं राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य

खगड़िया से भाजपा की विधायक रहीं चंद्रमुखी देवी को राष्ट्रीय महिला आयोग का सदस्य बनाया गया है। 1995 में रणवीर यादव को हराने वाली चंद्रमुखी देवी प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रह चुकी हैं। पिछले...

उपलब्धि: चंद्रमुखी देवी बनीं राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य
हिन्दुस्तान ब्यूरो,पटनाFri, 16 Nov 2018 08:12 PM
ऐप पर पढ़ें

खगड़िया से भाजपा की विधायक रहीं चंद्रमुखी देवी को राष्ट्रीय महिला आयोग का सदस्य बनाया गया है। 1995 में रणवीर यादव को हराने वाली चंद्रमुखी देवी प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रह चुकी हैं। पिछले डेढ़-दो सालों से कैंसर से जूझ रहीं 60 वर्षीय चंद्रमुखी देवी के इस बीमारी पर काबू पाने के बाद केंद्र सरकार ने इनका मनोनयन महिला आयोग में बतौर सदस्य किया है। चंद्रमुखी देवी 2011 में राज्य महिला आयोग की भी सदस्य रह चुकी हैं। 

शुक्रवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने चंद्रमुखी देवी के साथ ही दो अन्य सोसो शायजा और कमलेश गौतम को आयोग का सदस्य बनाया है। आयोग के 26 साल के इतिहास में चंद्रमणि देवी बिहार से सदस्य बनने वाली दूसरी नेत्री हैं। पहली बार भाजपा की सुषमा साहू को सदस्य बनाया गया था। सुषमा सहू का कार्यकाल 17 अगस्त 2015 से 16 अगस्त 2018 तक था। 1988-89 में विश्व हिंदू परिषद से राजनीति में आईं चंद्रमुखी देवी दुर्गा वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष रही हैं। इसी दौरान 1995 में भाजपा के टिकट पर विधायक बनीं, लेकिन अगले चुनाव में उन्हें मात खानी पड़ी। इसके बावजूद राजनीति में सक्रिय रहीं। प्रदेश मंत्री, उपाध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य बनीं। 
कैंसर के कारण पिछले डेढ़-दो सालों से राजनीति में सक्रियता कम हुई। 

चंद्रमुखी देवी कहती हैं कि अब मैं स्वस्थ हूं। परिवार में पति सुशील कुमार होम्योपैथ डॉक्टर हैं। एक बेटा व दो जुड़वां बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। नई जिम्मेवारी मिलने पर कहती हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के साथ ही प्रदेश भाजपा नेतृत्व के प्रति आभारी हूं। जो जिम्मेवारी मिली है, उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगी। महिलाओं के हक व अधिकार की रक्षा को निष्ठा से काम करूंगी।

लालू की तबीयत फिर बिगड़ी, शुगर के साथ-साथ क्रिएटनिन का स्तर भी बढ़ा

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें