ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारCBSE 10th Result 2020: पटना सहित सभी 10 जोन के रिजल्ट में आयी गिरावट

CBSE 10th Result 2020: पटना सहित सभी 10 जोन के रिजल्ट में आयी गिरावट

सीबीएसई 10वीं के 2020 के रिजल्ट में देश के सभी जोन के रिजल्ट में गिरावट आयी है। त्रिवेंद्रम जोन के रिजल्ट में 0.58 फीसदी की गिरावट 2019 की अपेक्षा आयी है। त्रिवेंद्रम जोन का ही रिजल्ट 99 फीसदी पास जा...

CBSE 10th Result 2020: पटना सहित सभी 10 जोन के रिजल्ट में आयी गिरावट
पटना, हिन्दुस्तान टीमWed, 15 Jul 2020 05:42 PM
ऐप पर पढ़ें

सीबीएसई 10वीं के 2020 के रिजल्ट में देश के सभी जोन के रिजल्ट में गिरावट आयी है। त्रिवेंद्रम जोन के रिजल्ट में 0.58 फीसदी की गिरावट 2019 की अपेक्षा आयी है। त्रिवेंद्रम जोन का ही रिजल्ट 99 फीसदी पास जा पाया है। बाकी 15 जोन का रिजल्ट 98 फीसदी पर सिमट गया है। 2019 में जहां चेन्नई जोन से 99 फीसदी छात्र पास हुए थे। वहीं इस बार चेन्नई जोन से 98.95 फीसदी ही रिजल्ट रहा। 

CBSE 10th Result 2020: केंद्रीय विद्यालय की अलीफा और नोट्रेडम एकेडमी की नव्या को 99 फीसदी अंक

पटना जोन की बात करें तो पटना जोन के रिजल्ट में 1.17 फीसदी की गिरावट आयी है। सीबीएसई की मानें तो इस बार सभी जोन के रिजल्ट में एक से तीन फीसदी की गिरावट आयी है। वहीं केंद्रीय विद्यालय संगठन के रिजल्ट में 0.24 फीसदी की गिरावट आयी है। 2019 में जहां केंद्रीय विद्यालय में 99.47 फीसदी छात्र पास हुए हैं। वहीं 2020 में 99.23 फीसदी ही रिजल्ट हुआ है। दूसरे स्थान पर रहे नवोदय विद्यालय का रिजल्ट इस बार बढ़ा है। 2019 में नवोदय विद्यालय का 98.57 फीसदी रिजल्ट रहा। वहीं इस बार 98.66 फीसदी छात्र पास हुए हैं। प्राइवेट स्कूल के रिजल्ट में 1.34 फीसदी का अंतर आया है। 2019 में प्राइवेट स्कूल का रिजल्ट  94.15 फीसदी छात्र पास हुए थे। वहीं 2020 में 92.81 फीसदी रिजल्ट रहा है।  

देश में ऐसा रहा रीजन वाइज रिजल्ट 
रीजन -     2020 का पास परसेंटेज - 2019 का पास परसेंटेज 

तिरुवंतपुरम - 99.28 - 99.85 
चेन्नई - 98.95 - 99 
अजमेर - 96.93 - 95.89 
पंचकूला - 94.31 - 93.72
भुवनेश्वर - 93.20 - 92.32 
पटना - 90.69 - 91.86 
देहरादून - 89. 72 - 89.04 
प्रयागराज - 89.12 - 92.55 
गुवाहाटी - 79.12 - 74.49 

इन जोन का रिजल्ट पहली बार हुआ जारी 
बेगलूरू - 98.23
पूणे - 98.05
भोपाल - 92.86
चंढ़ीगढ़ - 91.83 
नोयडा - 87.51 
दिल्ली वेस्ट - 85.96
दिल्ली ईस्ट - 85.79 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें