CBI served Notice to Lalu close dex- MLA Arun yadav husband of Sandesh Vidhayak Kiran Devi Many allegations of Sand illegal business लालू के करीबी विधायक किरण देवी के घर CBI पहुंची, थमाया नोटिस; Ex-MLA पति अरुण यादव पर कई आरोप, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsCBI served Notice to Lalu close dex- MLA Arun yadav husband of Sandesh Vidhayak Kiran Devi Many allegations of Sand illegal business

लालू के करीबी विधायक किरण देवी के घर CBI पहुंची, थमाया नोटिस; Ex-MLA पति अरुण यादव पर कई आरोप

सीबीआई की पांच सदस्य टीम शनिवार को अरुण यादव के गांव में पहुंची। भोजपुर जिले के अगिआंव में उनका घर है। जब टीम पहुंची तो अरुण यादव आवास पर नहीं थे। उनकी विधायक पत्नी किरण देवी मौजूद थी।

Sudhir Kumar लाइव हिंदुस्तान, आराSat, 20 Jan 2024 03:15 PM
share Share
Follow Us on
लालू के करीबी विधायक किरण देवी के घर  CBI पहुंची, थमाया नोटिस; Ex-MLA पति अरुण यादव पर कई आरोप

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी पूर्व विधायक अरुण यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बालू कारोबार से जुड़े मामले में सीबीआई ने अरुण यादव को नोटिस थमाया है। शनिवार को  सीबीआई उनके घर पहुंची।  मौजूद नहीं रहने पर पत्नी किरण देवी को सीबीआई ने नोटिस थमाया। अरुण यादव की पत्नी किरण देवी वर्तमान में संदेश विधानसभा क्षेत्र की MLA हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में रेप केस में फंसे होने के कारण राजद ने उनका टिकट काट दिय था।

जानकारी के मुताबिक सीबीआई की पांच सदस्य टीम शनिवार को अरुण यादव के गांव में पहुंची। भोजपुर जिले के अगिआंव में उनका घर है। जब टीम पहुंची तो अरुण यादव आवास पर नहीं थे लेकिन विधायक पत्नी किरण देवी मौजूद थी। सीबीआई ने विधायक किरण देवी को नोटिस रिसीव कराया। बताया जाता है कि पूछताछ के लिए सीबीआई ने अरुण यादव को तलब किया है।

अरुण यादव पर बालू का  धंधा करने का आरोप लगाया जाता है।  कहा जाता है कि आरा से लेकर पटना तक उनका बालू का कारोबार फैला है। उन्हें एमएलसी राधा चरण सेठ का हिडेन पार्टनर बताया जाता है। राधा चरण सेठ पर केंद्रीय जांच एजेंसी की कार्रवाई हुई तो अरुण यादव का नाम भी उछाला गया। उनकी गिनती ताकतवर दबंग नेताओं में होती है। बताया जाता है कि अरुण यादव लालू प्रसाद यादव के परिवार के बेहद करीब हैं। पिछले दिनों जब उनके पिता का श्राद्ध कर्म था तो लालू यादव और तेजस्वी यादव दोनों गए थे। तब लालू यादव बीमार चल रहे थे।

अरुण यादव संदेश के विधायक  रहे। लेकिन नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में फंसने पर 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट काट दिया गया। राजद ने उनकी पत्नी किरण देवी को टिकट दिया और वह चुनाव जीत गईं। अरुण यादव पर 2019 में आरा की एक किशोरी से पटना में देह व्यापार का जबरन धंधा कराने और दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था। इस मामले में फरार चल रहे थे और 3 साल बाद सरेंडर किया था उनके खिलाफ कई थानों में कई मामले दर्ज हैं। अरुण यादव पर भारी कमाई करने का भी आरोप है।