ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारखगड़िया में तड़तड़ाईं गोलियां, जमीन विवाद में चाचा-भतीजा की हत्या

खगड़िया में तड़तड़ाईं गोलियां, जमीन विवाद में चाचा-भतीजा की हत्या

मोरकाही थाना क्षेत्र के बछौता गांव में जमीन विवाद को लेकर बुधवार को चाचा व भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक मानसी थाना क्षेत्र के पूर्वी ठाठा गांव निवासी विपीन यादव व उसका भतीजा राजा कुमार...

खगड़िया में तड़तड़ाईं गोलियां, जमीन विवाद में चाचा-भतीजा की हत्या
खगड़िया। नगर संवाददाताWed, 04 Aug 2021 07:52 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

मोरकाही थाना क्षेत्र के बछौता गांव में जमीन विवाद को लेकर बुधवार को चाचा व भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक मानसी थाना क्षेत्र के पूर्वी ठाठा गांव निवासी विपीन यादव व उसका भतीजा राजा कुमार थे।

मृतक राजा के दादा बिलो यादव ने बताया कि ठाठा गांव में एक कमरे को लेकर चाचा व भतीजे के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था। इसी मामले में बुधवार को बछौता स्थित विपीन यादव के घर पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। इसमें विवाद बढ़ते ही चाचा विपीन यादव ने अपने भतीजे पर दनादन दो गोलियां चला दी। राजा को दोनों गोली पीठ में लगी। इस घटना के बाद राजा के एक रिश्तेदार ने विपिन यादव के सीने में गोली मार दी गई।

घटना के बाद दोनों को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बादद काफी संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंच गए। इधर चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार पहुंचकर दोनों शवों का का पोस्टमार्टम कराया। उन्होंने बताया कि परिजनों के आवेदन के पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें