ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारBudget 2023: ना नौकरी, ना किसानों की आय दोगुनी, ना सबको घर; तेजस्वी ने मोदी सरकार के बजट को झूठ का पुलिंदा कहा

Budget 2023: ना नौकरी, ना किसानों की आय दोगुनी, ना सबको घर; तेजस्वी ने मोदी सरकार के बजट को झूठ का पुलिंदा कहा

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने केंद्रीय बजट को झूठ का पुलिंदा बताया। उन्होंने कहा कि 2014 में केंद्र की भाजपा सरकार ने कहा था कि 2022 में किसानों की आय दुगुनी करेंगे। 2022 में सबको आवास देंगे।

Budget 2023: ना नौकरी, ना किसानों की आय दोगुनी, ना सबको घर; तेजस्वी ने मोदी सरकार के बजट को झूठ का पुलिंदा कहा
Malay Ojhaहिन्दुस्तान,पटनाWed, 01 Feb 2023 03:28 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Budget 2023: लोकसभा में बुधवार को केंद्रीय बजट 2023 पेश किया किया गया है। आम बजट को लेकर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी ने केंद्रीय बजट को झूठ का पुलिंदा बताया।  उन्होंने कहा कि बिहार को बजट से उम्मीद नहीं है। बीजेपी ने बिहार को ठगने का काम किया है। 

पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरात तेजस्वी ने कहा  कि 2014 में केंद्र की भाजपा सरकार ने कहा था कि 2022 में किसानों की आय दुगुनी करेंगे। 2022 में सबको आवास देंगे। 2022 तक 80 करोड़ लोगों को नौकरी-रोजगार देंगे। अब 2023 भी आ गया, लेकिन इनकी जुमलेबाजी की आदत गई नहीं।

Budget 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण बिहार का जिक्र तक नहीं, देखें राज्य को क्या मिला

उन्होंने कहा कि भाजपा को 100 प्रतिशत सांसद देने वाले बिहार को भाजपाइयों ने बजट में फिर ठगा। तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री देश की जनता के साथ आठ सालों में कई तरह के वादे कर चुके हैं। वह कितना वह पूरा हुआ है यह जनता भी जानती है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें