ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारमुजफ्फरपुर बालिका गृहकांड में उम्रकैद काट रहे ब्रजेश ठाकुर को अब इस मामले में लिया जाएगा रिमांड पर

मुजफ्फरपुर बालिका गृहकांड में उम्रकैद काट रहे ब्रजेश ठाकुर को अब इस मामले में लिया जाएगा रिमांड पर

मुजफ्फरपुर बहुचर्चित बालिका गृहकांड में दिल्ली के तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे ब्रजेश ठाकुर को स्वाधार गृह कांड में रिमांड पर लिया जाएगा। इसके लिए जांच अधिकारी महिला थानेदार नीरू कुमारी...

मुजफ्फरपुर बालिका गृहकांड में उम्रकैद काट रहे ब्रजेश ठाकुर को अब इस मामले में लिया जाएगा रिमांड पर
मुजफ्फरपुर। कार्यालय संवाददाताTue, 06 Oct 2020 11:03 AM
ऐप पर पढ़ें

मुजफ्फरपुर बहुचर्चित बालिका गृहकांड में दिल्ली के तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे ब्रजेश ठाकुर को स्वाधार गृह कांड में रिमांड पर लिया जाएगा। इसके लिए जांच अधिकारी महिला थानेदार नीरू कुमारी ने सोमवार को ऑनलाइन माध्यम से एससी/एसटी विशेष कोर्ट में अर्जी दाखिल की।

अर्जी विशेष लोक अभियोजक जयमंगल प्रसाद के माध्यम से दाखिल की गई है। अर्जी पर सुनवाई के दौरान वह स्वाधार गृह कांड में ब्रजेश की संलिप्तता व अन्य बिंदुओं पर पक्ष रखेंगे।

रिमांड की मंजूरी के बाद उसे दिल्ली से मुजफ्फरपुर जेल में शिफ्ट किया जा सकेगा। इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई शुरू हो सकेगी। न्यायिक रिमांड के बाद उसे पुलिस रिमांड पर लिया जा सकता है। बीते 18 अगस्त को रिमांड के लिए ऑफ लाइन अर्जी दाखिल की गई थी। इस पर कार्यवाही नहीं होने पर पुलिस ने रिमांड के लिए ऑनलाइन अर्जी दाखिल की है। रिमांड से स्वाधार गृह कांड से जुड़े रहस्यों व मामले में शामिल अन्य आरोपियों की कलई खुल सकेगी।
साहू रोड स्थित भारत माता लेन में संचालित स्वाधार गृह से 11 महिलाओं व चार बच्चे के रहस्यमयी तरीके से गायब हो गए थे।

मामले में 30 जून 2018 को बाल संरक्षण इकाई के तत्कालीन सहायक निदेशक दिवेश कुमार शर्मा ने महिला थाने में एफआईआर दर्ज करायी थी। जांच में फर्जीवाड़ा कर सरकारी राशि के बंदरबांट का मामले भी सामने आया। पुलिस की जांच में ब्रजेश ठाकुर, साइस्ता परवीण उर्फ मधु, रामानुज ठाकुर, रामाशंकर उर्फ मास्टर व अफसाना का नाम सामने आया। बालिका गृह कांड में गिरफ्तारी के बाद मधु, मास्टर व रामानुज ठाकुर को स्वधार गृह कांड में रिमांड पर लिया गया था। पटियाला जेल में रहने के कारण ब्रजेश को रिमांड पर नहीं लिया जा सका। वहीं, अफसाना फरार है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें