बीपीएससी पेपर लीक : 6 और आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दायर, 18 हुए थे गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) पेपर लीक मामले में ईओयू ने 6 और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। इस केस में अब तक 18 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

bpsc paper leak

बीपीएससी पेपर लीक मामले में आर्थिक आपराध इकाई की टीम ने बुधवार को राजस्व पदाधिकारी राहुल कुमार समेत छह आरोपियों के खिलाफ एसीजेएम कोर्ट में चार्जशीट दायर की है। आर्थिक अपराध इकाई की टीम अब तक इस कांड में 15 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर कर चुकी है। इस कांड में अनुसंधान के दौरान अब तक कुल 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 67वीं प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का पेपर आरा के वीर कुंवर सिंह कॉलेज से लीक हुआ था। इस कांड की जांच आर्थिक अपराध इकाई की टीम कर रही है। इस कांड में आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने अगस्त 2022 में 9 आरोपियों के खिलाफ एसीजेएम कोर्ट में चार्जशीट दायर की थी। 

इसके बाद टीम ने बुधवार को अररिया के भरगामा अंचल के राजस्व पदाधिकारी राहुल कुमार, अविनाश कुमार, प्रवीण कुमार यादव, अभिषेक त्रिपाठी, महेश और संजय कुमार के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने इनके खिलाफ जालसाजी, धोखाधड़ी, आपराधिक षडंयत्र और साक्ष्य को गायब करने, कटु रचना करने और बिहार परीक्षा अधिनियम की धारा और आईटी अधिनियम की धारा के तहत चार्जशीट दायर की है। जेल में बंद अन्य आरोपियों के खिलाफ पूरक अनुसंधान जारी रखी है।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsबीपीएससी पेपर लीक : 6 और आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दायर