ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहार: बढ़ेगी लड़कों की मुश्किलों, मेडिकल कॉलेजों में अगले साल 60-65 प्रतिशत लड़कियों का होगा एडमिशन

बिहार: बढ़ेगी लड़कों की मुश्किलों, मेडिकल कॉलेजों में अगले साल 60-65 प्रतिशत लड़कियों का होगा एडमिशन

बिहार के मेडिकल व इंजीनियरिंग कॉलेजों में 33 प्रतिशत सीटें लड़कियों के लिए आरक्षित रहेंगी। यह नियम 2021 से ही लागू हो जाएगा। स्टेट कोटे के तहत बिहार में एमबीबीएस की 1070 सीटें हैं। इनमें से अब 33...

बिहार: बढ़ेगी लड़कों की मुश्किलों, मेडिकल कॉलेजों में अगले साल 60-65 प्रतिशत लड़कियों का होगा एडमिशन
वरीय संवाददाता,पटनाWed, 03 Nov 2021 11:31 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

बिहार के मेडिकल व इंजीनियरिंग कॉलेजों में 33 प्रतिशत सीटें लड़कियों के लिए आरक्षित रहेंगी। यह नियम 2021 से ही लागू हो जाएगा। स्टेट कोटे के तहत बिहार में एमबीबीएस की 1070 सीटें हैं। इनमें से अब 33 प्रतिशत सीटें लड़कियों के लिए आरक्षित होंगी। 

अब 1070 सीटों में से करीब 353 सीटें लड़कियों के लिए रहेंगी। जैसे पटना मेडिकल कॉलेज में स्टेट कोटे के तहत 165 सीटें हैं। इनमें से अब करीब 54 सीटों पर लड़कियों का एडमिशन होता है। 2020 सत्र में बिहार के सभी मेडिकल कॉलेजों में 40 प्रतिशत सीटों पर लड़कियों का एडमिशन हुआ था।

2020 में 40 प्रतिशत छात्राओं का हुआ था एडमिशन

नीट 2020 में बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) की ओर से बिहार स्टेट मेधा सूची के अनुसार टॉप के 1000 विद्यार्थियों में 612 छात्र तथा 388 छात्राएं शामिल थीं। मेधा सूची में छात्राओं की भागीदारी 39 प्रतिशत रही। यह प्रतिशत इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि मेधा सूची के प्रथम एक हजार रैंक में 388 छात्राएं शामिल थीं। वहीं, एडमिशन में करीब 40 प्रतिशत छात्राओं की भागीदारी रही।

लड़कों के लिए होगी मुश्किल

मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में बिहार से 60 प्रतिशत से अधिक परीक्षार्थी लड़के होते हैं और मेडिकल कॉलेज में करीब 60 प्रतिशत लड़कों को दाखिला मिलता है। इस रिजर्वेशन पॉलिसी के लागू होने के बाद मेडिकल कॉलेजों में लड़कियों का एडमिशन जहां पहले 40 प्रतिशत के आस-पास होता था, वहीं अब 77 प्रतिशत या उससे अधिक होगा। ऐसे में लड़कों के लिए सिर्फ 23 प्रतिशत या उससे कम सीटों पर ही एडमिशन की संभावना होगी। ऐसे में छात्रों के लिए यह प्रतियोगिता काफी कठिन हो जायेगी।

कॉलेज सीटें ऑल इंडिया कोटे की सीट स्टेट कोटे की सीट नॉमिनेटेड
पटना मेडिकल कॉलेज, पटना 200 30 165 5
नालंदा मेडिकल कॉलेज, पटना 150  23 123 4
इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, पटना 120  18 102  
वर्धमान मेडिकल कॉलेज, पावापुरी, नालंदा 120 18 102  
श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज, मुजफ्फरपुर 120 18 98 4
जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, भागलपुर 120 18 98 4
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, बेतिया 120 18 102  
दरभंगा मेडिकल कॉलेज, लहेरियासराय 120 18 97 5
अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज, गया 120 18 98  
जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, मधेपुरा 100 15 85  
पटना डेंटल कॉलेज, पटना 40 6 30 4
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें