ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारभाजपा ने बिहार प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की, जानें कौन कौन बने सदस्य और देखिए पूरी लिस्ट

भाजपा ने बिहार प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की, जानें कौन कौन बने सदस्य और देखिए पूरी लिस्ट

बिहार भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति की जंबो कमिटी बनाई है। मंगलवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने 358 सदस्यीय प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की सूची जारी की। सूची में कार्यसमिति सदस्य के तौर...

भाजपा ने बिहार प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की, जानें कौन कौन बने सदस्य और देखिए पूरी लिस्ट
पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरोTue, 23 Jun 2020 09:15 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति की जंबो कमिटी बनाई है। मंगलवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने 358 सदस्यीय प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की सूची जारी की। सूची में कार्यसमिति सदस्य के तौर पर 123 नेताओं को जगह दी गई है। इसके अलावा 20 स्थाई आमंत्रित सदस्य और 215 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल हैं। 

कार्यसमिति में पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। पार्टी के केंद्र व राज्य सरकार में शामिल मंत्री, विधायक, विधान पार्षदों के अलावा कुछ नए चेहरों को भी जगह दिया गया है। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, मंत्रियों में गिरिराज सिंह, अश्विनी कुमार चौबे, नित्यानंद राय, डॉ प्रेम कुमार, नंद किशोर यादव, मंगल पांडेय आदि के साथ ही डॉ सीपी ठाकुर, रामकृपाल यादव, आरके सिन्हा, अरुण कुमार सिन्हा, नितिन नवीन, राजनीश कुमार सहित पूर्व व मौजूदा सांसद-विधायकों को भी कार्यसमिति में जगह मिली है।

स्थाई आमंत्रित सदस्यों में सुशील कुमार सिंह, हरि मांझी, आरके सिंह, सुरेश शर्मा, विनोद नारायण झा, प्रमोद कुमार, विवेक ठाकुर, विजय सिंह यादव, हुक्मदेव नारायण यादव आदि नेताओं को जगह दी गई है। विशेष आमंत्रित सदस्यों में राजेश्वर राज, मिथिलेश कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, उषा विद्यार्थी, राजीव रंजन को जगह मिली है। 

पार्टी के मुख्यालय प्रभारी सुरेश रूंगटा ने कहा है कि पार्टी के सभी विधायक और विधान पार्षद विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। पूर्व विधायक और पूर्व विधान पार्षदों को भी विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। इसके अलावा पार्टी के जिला प्रभारी और विधान सभावार बनाए गए प्रभारी नेताओं को भी विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें