ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारचुनावी दंगल: दिल्ली विधानसभा चुनाव में दिखेगा बिहार की पार्टियों का दमखम

चुनावी दंगल: दिल्ली विधानसभा चुनाव में दिखेगा बिहार की पार्टियों का दमखम

दिल्ली के चुनावी दंगल में बिहार में दबदबा रखने वाली राजनीतिक पार्टियों का भी दमखम दिखेगा। बिहार की तरह ही दिल्ली में एनडीए के सामने बिहार के महागठबंधन में शामिल दल ही चुनावी मैदान में आमने-सामने...

चुनावी दंगल: दिल्ली विधानसभा चुनाव में दिखेगा बिहार की पार्टियों का दमखम
पटना हिन्दुस्तान टीमWed, 22 Jan 2020 06:11 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली के चुनावी दंगल में बिहार में दबदबा रखने वाली राजनीतिक पार्टियों का भी दमखम दिखेगा। बिहार की तरह ही दिल्ली में एनडीए के सामने बिहार के महागठबंधन में शामिल दल ही चुनावी मैदान में आमने-सामने होंगे। दिल्ली में जहां जदयू दो तो लोजपा एक सीट पर चुनावी मैदान में उतरी है। वहीं विपक्षी खेमे में कांग्रेस ने राजद को चार सीटें देकर चुनावी मुकाबला को बिहारी कोण देने की कोशिश की है।  

जदयू ने बुराड़ी और संगमविहार में उम्मीदवार तय किए 
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में गठबंधन के बाद बुराड़ी और संगम विहार सीट जदयू के कोटे में आई है। जदयू ने बुराड़ी से शैलेंद्र कुमार तो संगम विहार से एचसीएल गुप्ता को उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि सीलमपुर में लोजपा का उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। बाकी 67 सीटों पर भाजपा का उम्मीदवार है। बिहार के बाहर पहली बार भाजपा, जदयू और लोजपा का गठबंधन हुआ है। यहां तक कि हाल में झारखंड में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भी तीनों दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। गठबंधन के बाद जहां जदयू दो और लोजपा एक सीट छोड़कर बाकी 67 सीटों पर अपने सहयोगी पार्टी भाजपा के लिए काम करेगी।  

राजद ने चारों उम्मीदवारों के नाम घोषित किए 
दूसरी ओर कांग्रेस के साथ तालमेल कर दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ रहे राजद ने चार सीटों पर अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। बुराड़ी, उत्तमनगर, पालम और किरारी सीट राजद के कोटे में आई है। बुराड़ी पर एनडीए की ओर से जदयू प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार चुनावी मैदान में हैं। बुराड़ी से राजद के प्रमोद त्यागी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं किरारी से मो. रियाजुद्दीन खान, उत्तम नगर से शक्ति कुमार विश्नोई व पालम से निर्मल कुमार सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें