ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहार: देश के पांच प्रमुख राज्यों में शामिल होगा बिहार, गांधी जयंती पर 35 लाख लोगों को  कोरोना टीका लगाने का लक्ष्य

बिहार: देश के पांच प्रमुख राज्यों में शामिल होगा बिहार, गांधी जयंती पर 35 लाख लोगों को  कोरोना टीका लगाने का लक्ष्य

बिहार में कोरोना टीकाकरण के लिए गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर को महाभियान चलाया जाएगा। इस बार कोरोना टीकाकरण महाभियान के तहत 35 लाख से अधिक व्यक्तियों को टीकाकृत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।...

बिहार: देश के पांच प्रमुख राज्यों में शामिल होगा बिहार, गांधी जयंती पर 35 लाख लोगों को  कोरोना टीका लगाने का लक्ष्य
हिन्दुस्तान ब्यूरो,पटनाWed, 29 Sep 2021 02:13 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

बिहार में कोरोना टीकाकरण के लिए गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर को महाभियान चलाया जाएगा। इस बार कोरोना टीकाकरण महाभियान के तहत 35 लाख से अधिक व्यक्तियों को टीकाकृत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार टीकाकरण महाभियान के लिए तैयारी शुरू कर दी गयी है। पिछले टीकाकरण महाअभियान के तहत 17 सितंबर को राज्य में अधिकतम 33 लाख व्यक्तियों को टीका दिया गया था। 

15 हजार से अधिक टीकाकरण केंद्रों का होगा संचालन 

विभागीय सूत्रों ने बताया कि दो अक्टूबर को कोरोना टीकाकरण महाभियान के लिए राज्य में 15 हजार से अधिक टीकाकरण केंद्र बनाए जाएंगे। पिछले टीकाकरण महाभियान में 14,500 टीकाकरण केंद्रों का संचालन किया गया था। जबकि सामान्य दिनों में तीन से छह हजार टीकाकरण केंद्रों का संचालन किया जाता है। 

ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर टीकाकरण केंद्रों का संचालन किया जाएगा। टीकाकरण महाभियान के तहत कोरोना टीका की पहले डोज के साथ ही दूसरी डोज लेने वालों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। बिहार कोरोना टीकाकरण को लेकर देश के दस प्रमुख राज्यों में आठवें स्थान पर है।

स्वास्थ्य विभाग की कोशिश है कि दो अक्टूबर के महाभियान के बाद राज्य देश के पांच प्रमुख राज्यों में शामिल हो जाए। इसको लेकर कोरोना टीकाकरण महाभियान के तहत एक बड़ी आबादी को टीकाकरण के दायरे में लाने का लक्ष्य किया गया है। 

4 करोड़ 32 लाख 4 हजार 188 को लगी पहली डोज

राज्य में अबतक 5 करोड़ 37 लाख 81 हजार 560 व्यक्तियों को कोरोना टीका दिया जा चुका है। इनमें 4 करोड़ 32 लाख 4 हजार 188 व्यक्तियों को टीका की पहली डोज दी जा चुका है, जबकि एक करोड़ 5 लाख 77 हजार 372 व्यक्तियों को टीका की दूसरी डोज दी जा चुकी है। 

एक दिन पूर्व राज्य में रात नौ बजे तक कोविन पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 3 लाख 87 हजार 120 व्यक्तियों को टीका दी गई थी। साथ ही, कोरोना टीकाकरण अभियान को लेकर राज्य में 5856 टीकाकरण केंद्रों का संचालन किया गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें