ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारBihar Weather: पटना समेत 16 जिलों में लुढ़का पारा, बिहार में फिर ठंड बढ़ने की संभावना; 48 घंटों तक सुबह में कोहरे के आसार

Bihar Weather: पटना समेत 16 जिलों में लुढ़का पारा, बिहार में फिर ठंड बढ़ने की संभावना; 48 घंटों तक सुबह में कोहरे के आसार

पटना समेत प्रदेश के कई जिलों के अधिकतम तापमान में आंशिक कमी आई है। पटना के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री, सारण में 0.6 डिग्री, पूर्वी चंपारण में 7.1 डिग्री, दरभंगा में 4.4 डिग्री, की गिरावट आई।

Bihar Weather: पटना समेत 16 जिलों में लुढ़का पारा, बिहार में फिर ठंड बढ़ने की संभावना; 48 घंटों तक सुबह में कोहरे के आसार
Sudhir Kumarलाइव हिंदुस्तान,पटनाSun, 05 Feb 2023 09:13 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

बिहार में पछुआ हवा बहने से पटना समेत पूरे प्रदेश में  तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अभी राज्य में आंशिक कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर में सुबह के समय मध्यम स्तर के कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। पटना समेत प्रदेश के आसपास के इलाकों में हल्के कोहरे असर दिखेगा।  शनिवार को पटना समेत राज्य के 16 जिलों के अधिकतम तापमान में कमी आई है। साथ ही 20 जिलों के न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हुई है। 

शनिवार को पटना के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की कमी आई। यहां 24.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान में 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस गया में रहा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। कई जिलों के तापमान में आंशिक वृद्धि तो कहीं आंशिक कमी बनी रहेगी। मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है।

इन शहरों के तापमान में कमी

पटना समेत प्रदेश के कई जिलों के अधिकतम तापमान में आंशिक कमी आई है। पटना के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री, सारण में 0.6 डिग्री, पूर्वी चंपारण में 7.1 डिग्री, दरभंगा में 4.4 डिग्री, बेगूसराय में 1.5 डिग्री, खगड़िया में 1.1 डिग्री, सहरसा में 3.4 डिग्री, सुपौल में 6.5 डिग्री, फारबिसगंज में दो डिग्री, पूर्णिया में 0.4 डिग्री, कटिहार में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। शेष शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम

पटना 24.6 12.2

गया 25.8 8.3

भागलपुर 24.1 12.6

मुजफ्फरपुर 18.8 13.1

सुपौल 18.4 12.6

सहरसा 20.1 10.5


तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा 

 डा राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा और मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक उत्तर बिहार के जिलों में आसमान प्रायः साफ तथा मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। हवा की रफ्तार थोड़ा अधिक रह सकती है। 11-14 किलोमीटर प्रति घंटा की दर से पछिया हवा चलने की संभावना जताई गई है। रिलेटिव ह्यूमिडिटी सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 55 से 60 प्रतिशत रहने की संभावना है।

फरवरी में वर्षा के आसार कम

वरीय मौसम विज्ञानी डा.ए सत्तार ने बताया कि वातावरण में अचानक नमीयुक्त हवा के प्रवेश करने तथा अधिकतम तापमन में कमी के कारण मौसम में बदलाव दिखा। तराई क्षेत्र में (नेपाल से हिमाचल तक) ठंडी हवा का बहाव रहा। यह स्थिर नहीं रहेगा। दो दिन के अंदर सब कुछ सामान्य रहेगा। मौसम साफ व शुष्क हो जाएगा। फरवरी महीने में प्रदेश के अधिसंख्य जिलों में सामान्य से कम वर्षा के आसार है। वहीं, न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें