ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारBihar Weather Report: दिन में खिलेगी धूप, सूरज ढलते ही बढ़ेगी कनकनी

Bihar Weather Report: दिन में खिलेगी धूप, सूरज ढलते ही बढ़ेगी कनकनी

बिहार के मौसम में पिछले 24 घंटे में तेजी से बदलाव देखा गया। दिन के तापमान में जहां सात डिग्री पारे में बढ़ोतरी हुई वहीं रात का पारा चार डिग्री नीचे आ गया है। मौसमविदों का कहना है कि चक्रवाती हवा का...

Bihar Weather Report: दिन में खिलेगी धूप, सूरज ढलते ही बढ़ेगी कनकनी
पटना। मुख्य संवाददाताSun, 29 Nov 2020 07:10 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के मौसम में पिछले 24 घंटे में तेजी से बदलाव देखा गया। दिन के तापमान में जहां सात डिग्री पारे में बढ़ोतरी हुई वहीं रात का पारा चार डिग्री नीचे आ गया है। मौसमविदों का कहना है कि चक्रवाती हवा का प्रभाव खत्म होते ही बादल छंट गए और मौसम साफ हुआ, जिसकी वजह से अच्छी धूप खिली और अधिकतम तापमान में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, न्यूनतम तापमान तेजी से नीचे लुढ़का और 24 घंटे में चार डिग्री नीचे आया। 

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 24 घंटे में भी ऐसी स्थिति बनी रहेगी। अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री ऊपर चढ़ेगा और न्यूनतम तापमान 2 से तीन डिग्री नीचे लुढ़केगा। इधर सूबे में उत्तर पश्चिमी दिशा से ठंडी हवाओं का प्रवेश जारी है, जिससे कनकनी बढ़ने के आसार हैं। पिछले 24 घंटे में चार प्रमुख शहरों का पारा ऐसा रहा-

शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना  28.2  11.8
गया  27.2     9.7
भागलपुर 27.4  14.1
पूर्णिया 25.4     14.6
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें