ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहार के 26 जिले भारी ठंड की चपेट में, दो दिन शीतलहर का अलर्ट

बिहार के 26 जिले भारी ठंड की चपेट में, दो दिन शीतलहर का अलर्ट

देश के पहाड़ी राज्यों से आ रही सर्द पछुआ हवाओं ने बिहार में कंपकंपी बढ़ा दी है। गुरुवार को अधिकतम 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा की वजह से राजधानी समेत पटना, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा,...

बिहार के 26 जिले भारी ठंड की चपेट में, दो दिन शीतलहर का अलर्ट
मुख्य संवाददाता, पटनाThu, 27 Jan 2022 08:29 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

देश के पहाड़ी राज्यों से आ रही सर्द पछुआ हवाओं ने बिहार में कंपकंपी बढ़ा दी है। गुरुवार को अधिकतम 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा की वजह से राजधानी समेत पटना, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, जहानाबाद, लखीसराय, पूर्वी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, बक्सर, आरा, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल में कोल्ड डे रहा।

पूर्वानुमान में कहा गया है कि 28 और 29 जनवरी को इन्हीं जिलों में शीतलहर की स्थिति रहेगी। मौसम विभाग ने कोल्ड वेब को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है। हवा की रफ्तार 16 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरेगा। अगले पांच दिनों में बारिश होने की संभावना नहीं है। गुरुवार को पूसा सबसे सर्द रहा। यहां का न्यूनतम पारा 5.5 डिग्री गिरकर 7 डिग्री दर्ज किया गया। पटना का न्यूनतम पारा 3.8 डिग्री गिरकर 9 डिग्री दर्ज किया गया।

18 जिलों का न्यूनतम पारा 9 या इसके नीचे
ठंड का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गुरुवार को मौसम के बदले मिजाज की वजह से पटना समेत 18 जिलों का न्यूनतम पारा 9 या इससे नीचे दर्ज किया गया। इनमें गोपालगंज का न्यूनतम पारा 5 डिग्री गिरकर 7.4, नवादा का 6.3 डिग्री लुढ़ककर 7.7, औरंगाबाद का 4 डिग्री गिरकर 7.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सहरसा और भागलपुर का न्यूनतम पारा 10 से अधिक रहा। इनमें भागलपुर का 4 डिग्री गिरकर 10.6 तथा सहरसा का 1.6 डिग्री गिरकर 10.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। पटना समेत 18 जिलों का न्यूनतम पारा 9 या इससे नीचे रहा। बिहार में सबसे अधिक न्यूनतम पारा खगड़िया में 6.9 डिग्री गिरा और 9.2 डिग्री दर्ज किया गया।

इन जिलों का न्यूनतम पारा 9 या इससे नीचे
गया का न्यूनतम पारा 4.2 डिग्री गिरकर 8.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मोतिहारी का 4.8 डिग्री गिरकर 8.2, जीरादेई का बुधवार की तरह की 9 डिग्री, जमुई का 5.5 डिग्री गिरकर 9 डिग्री रहा। इसके अलावा बेगूसराय का 8.8, पू्र्णिया व शेखपुरा का 8.9, मोतिहारी का 8.2, बांका का 8.5, दरभंगा का 4 डिग्री गिरकर 9, छपरा का 2.2 डिग्री गिरकर 8.7, पुपरी का 8.8, नालंदा का 4.7 डिग्री गिरकर 8.6 दर्ज किया गया। बिहार में सबसे अधिक न्यूनतम पारा फारबिसगंज में 14 डिग्री रहा।

अधिकतम पारा भी गिरा
सर्द हवाओं के कारण धूप खिलने के बावजूद पटना समेत बिहार के लगभग सभी जिलों का अधिकतम पारा भी लुढ़क गया। पटना का अधिकतम पारा 1.8 डिग्री गिरकर 18.6 दर्ज किया गया। सबसे कम अधिकतम तापमान वाल्मिकीनगर में 16.6 डिग्री रहा, वहीं सबौर में अधिकतम पारा 21 डिग्री रहा। गया का अधिकतम पारा 2.1 डिग्री गिरकर 18.4, भागलपुर का एक डिग्री लुढ़ककर 20.9 डिग्री रहा। खास बात यह है कि खगड़िया का ही सबसे अधिक अधिकतम पारा 3.7 डिग्री गिरकर 20 डिग्री दर्ज किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें