ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारBihar weather: बिहार में सूरज के तल्ख हुए तेवर, बढ़ी गर्मी; दोपहर में छूटे पसीने, जानिए कब होगी बारिश

Bihar weather: बिहार में सूरज के तल्ख हुए तेवर, बढ़ी गर्मी; दोपहर में छूटे पसीने, जानिए कब होगी बारिश

मौसम में सुधार के बाद पटना सहित सूबे के लगभग सभी जिलों में गर्मी बढ़ी है। फिर से सूरज के तल्ख तेवर से दोपहर में पसीने छूट रहे हैं। पटना का अधिकतम तापमान दो दिन में सात डिग्री तक ऊपर चढ़ा है।

Bihar weather: बिहार में सूरज के तल्ख हुए तेवर, बढ़ी गर्मी; दोपहर में छूटे पसीने, जानिए कब होगी बारिश
Malay Ojhaहिन्दुस्तान,पटनाThu, 23 Mar 2023 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

मौसम में सुधार के बाद पटना सहित सूबे के लगभग सभी जिलों में गर्मी बढ़ी है। फिर से सूरज के तल्ख तेवर से दोपहर में पसीने छूट रहे हैं। तीन दिन पहले जिन शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से आठ से नौ डिग्री नीचे था वहां अधिकतम तापमान सामान्य से मामूली नीचे है। पटना का अधिकतम तापमान दो दिन में सात डिग्री तक ऊपर चढ़ा है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। 

राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान डेहरी में दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसमविदों के अनुसार पटना सहित सभी शहरों के तापमान में अगले दो दिन में दो डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। सामान्य के आसपास अधिकतम तापमान के आने के बाद दिन भर गर्मी फिर से पसीने छुड़ाएगी। मौसमविदों के मुताबिक फिलहाल बारिश का कोई भी सिस्टम सूबे में सक्रिय नहीं है। भागलपुर, गया, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर सहित राज्य भर में तापमान में तेजी से बदलाव से लोग गर्मी में असहज महसूस कर रहे हैं। प्रमुख शहरों में गया, भागलपुर और पूर्णिया में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। 

26 मार्च से बढ़ेंगी बारिश की आंशिक गतिविधियां
सूबे में दो दिन धूप की तल्खी के बाद 26 मार्च से बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग ने उत्तर पूर्व, दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्व बिहार के पटना सहित 21 जिलों में एक दो जगहों पर मेघ गर्जन का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान में आंशिक गिरावट की स्थिति कुछ जिलों में बनेंगी। इन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी 26 और 27 मार्च के लिये जारी की गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें