ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारBihar weather: बिहार में दशहरे पर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? जानिए

Bihar weather: बिहार में दशहरे पर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? जानिए

मौसम विभाग का अनुमान है कि बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में बने अवदाब की वजह से प्रदेश के कुछ हिस्से में 24 व 25 अक्टूबर को आंशिक बारिश हो सकती है। इसका असर पूर्व बिहार में दिखेगा। 

Bihar weather: बिहार में दशहरे पर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? जानिए
Malay Ojhaहिन्दुस्तान,पटनाSun, 22 Oct 2023 03:59 PM
ऐप पर पढ़ें

Bihar weather update: बिहार में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। सुबह में धुंध की स्थिति बन रही है। दक्षिण पश्चिम बिहार में सुबह में आंशिक कोहरे की स्थिति बनने लगी है जबकि राज्य के शेष भाग में सुबह में धुंध छाया रह रहा है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि एक हफ्ते में राज्य भर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में बने अवदाब की वजह से प्रदेश के कुछ हिस्से में 24 व 25 अक्टूबर को आंशिक बारिश हो सकती है। इसका असर पूर्व बिहार में दिखेगा। 

दरअसल, यह अवदाब (डिप्रेशन) पश्चिम बंगाल और ओडिशा की ओर शिफ्ट हो रहा है। इसका असर बिहार के कुछ जिलों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी और अधिकतम तापमान में कमी के रूप में दिख सकता है। इस वजह से 24 और 25 को कुछ जिलों में आंशिक बादल छाएंगे और आंशिक बारिश संभावित है। हालांकि इससे पहले 23 अक्टूबर को मौसम साफ रहेगा। पटना के आसमान में भी 24 अक्टूबर को दोपहर बाद आंशिक बादलों का बसेरा रहेगा।

पटना सहित कई जिलों में अभी अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर है। पटना जिले का औसत अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री है जबकि पटना का अधिकतम तापमान शनिवार को सामान्य से दो डिग्री अधिक 33 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले साल 21 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया था। पटना के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी आई है। गया के न्यूनतम तापमान में सर्वाधिक 2.5 डिग्री की कमी आई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें