Hindi NewsBihar Newsbihar viral video boat started sinking in ganges near maner saran people saved lives by jumping
पटना: गंगा में डूबने लगी नाव, छलांग लगाकर लोगों ने बचाई जान, वीडियो वायरल

पटना: गंगा में डूबने लगी नाव, छलांग लगाकर लोगों ने बचाई जान, वीडियो वायरल

संक्षेप:

गंगा नदी में बढ़े जलस्तर के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि डूबते नाव से जान बचाने के लिए लोग पानी में छलांग लगा देते हैं।  जानकारी के अनुसार पटना...

Jun 19, 2021 06:43 pm ISTMalay Ojha पटना, हिन्दुस्तान टीम,
share Share
Follow Us on

गंगा नदी में बढ़े जलस्तर के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि डूबते नाव से जान बचाने के लिए लोग पानी में छलांग लगा देते हैं। 

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जानकारी के अनुसार पटना से सटे मनेर के हल्दीछपरा, सात आना गांव का नाव मनेर इलाके के चौरासी स्थित सोननदी से अवैध तरीके से बालू ओवर लोड कर सारण जिले की ओर जा रही थी। इस बीच सारण व पटना के आसपास बीच गंगा नदी के समीप जलस्तर में हुए वृद्धि और तेज धारा होने के कारण नाव अनियंत्रित होकर नदी में पलट गई। जैसे-जैसे नाव पानी में डूबती जा रही थी, उस पर बैठे लोग अपनी जान बचाने के लिए नदी में कूदने लगे।

— Hindustan (@Live_Hindustan) June 19, 2021

गनीमत यह रही कि नाव के डूबने के दौरान पास में ही कई दूसरी नाव मौजूद थी, जिसके कारण नदी में डूब रहे लोगों को तत्काल सहायता मिल गई। मजदूरों को किसी तरह से बचा लिया गया। इस दुर्घटना में सभी नाव मजदूर बाल-बाल बच गए।