ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारBihar By-Election Results 2019: एनडीए को तगड़ा झटका, राजद ने मारी बाजी

Bihar By-Election Results 2019: एनडीए को तगड़ा झटका, राजद ने मारी बाजी

Bihar Vidhan Sabah and Lok Sabha By-Election Results 2019: बिहार विधानसभा उपचुनाव में एनडीए को करारी शिकस्त मिली है। पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। जदयू को 1, राजद को 2,...

Bihar By-Election Results 2019 Live Updates: एनडीए को तगड़ा झटका, राजद ने मारी बाजी, तीन सीटों के परिणाम घोषित
1/ 4Bihar By-Election Results 2019 Live Updates: एनडीए को तगड़ा झटका, राजद ने मारी बाजी, तीन सीटों के परिणाम घोषित
समस्तीपुर लोकसभा से लोजपा प्रत्याशी प्रिंस राज आगे चल रहे हैं
2/ 4समस्तीपुर लोकसभा से लोजपा प्रत्याशी प्रिंस राज आगे चल रहे हैं
Bihar By-Election Results 2019 Live Updates: वोटों की गिनती जारी, लोकसभा सीट पर लोजपा को बढ़त
3/ 4Bihar By-Election Results 2019 Live Updates: वोटों की गिनती जारी, लोकसभा सीट पर लोजपा को बढ़त
Bihar By-Election Results 2019 Live Updates: उपचुनाव के नतीजे आज, 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर फैसला आज
4/ 4Bihar By-Election Results 2019 Live Updates: उपचुनाव के नतीजे आज, 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर फैसला आज
हिन्दुस्तान टीम,पटना। Thu, 24 Oct 2019 06:04 PM
ऐप पर पढ़ें

Bihar Vidhan Sabah and Lok Sabha By-Election Results 2019: बिहार विधानसभा उपचुनाव में एनडीए को करारी शिकस्त मिली है। पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। जदयू को 1, राजद को 2, निर्दलीय और एआईएमआईसी को क्रमश 1-1 सीटें मिली हैं। वहीं समस्तीपुर लोकसभा सीट लोजपा के खाते में गई है। 

Counting Live Updates :

सभी 5 सीटों के परिणाम घोषित

बिहार विधानसभा उपचुनाव में एनडीए को करारी शिकस्त मिली है। सभी 5 सीटों किशनगंज, सिमरी बख्तियारपुर, बेलहार, नाथनगर और धरौंदा पर परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। किशनगंज से ओवैसी की पार्टी AIMIM के प्रत्याशी कमरूल होदा ने भाजपा के स्वीटी सिंह 10204 मतों से हराया है। वहीं सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट पर राजद के जफर आलम ने जदयू के डॉ. अरुण कुमार को 15,505 मतों से शिकस्त दी। बेलहार विधानसभा सीट भी राजद के खाते में गई है। यहां पर राजद प्रत्याशी रामदेव यादव ने जदयू प्रत्याशी लालधारी यादव को 19,231 वोटों से हरा दिया है। धरौंदा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने जेडीयू के अजय कुमार सिंह को 27279 मतों से हराया। नाथनगर सीट पर जेडीयू के लंक्ष्मीकांत मंडल ने राजद की राबिाय खातून को 2115 मतों से हराया। 

सिमरी बख्तियारपुर उप चुनाव परिणाम                   

राजद के जफर आलम  ने जदयू के डा अरुण कुमार को 15505 मतों के अंतर से हराया।

नाथनगर उप चुनाव परिणाम 

जदयू प्रत्याशी लक्ष्मीकांत मंडल राजद प्रत्याशी राबिया खातून को 2115 मतों से हराया। 

बांका बेलहर उप चुनाव परिणाम 

राजद के रामदेव यादव ने जदयू के लाल धारी यादव को 19231 मतों के अंतर से हराया।

किशनगंज उप चुनाव परिणाम 

असदुद‌्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के प्रत्याशी कमर होदा ने भाजपा प्रत्याशी स्वीटी सिंह को 10204 वोटों से हराया।

दरौंदा उप चुनाव परिणाम 

निर्दलीय प्रत्याशी कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह जदयू प्रत्याशी अजय कुमार सिंह को 27279 मतों से हराया।

कहां कितनी वोटिंग

किशनगंज (विधानसभा) - 59.18%  
बेलहर (विधानसभा) - 53.49%
सिमरी बख्तियारपुर (विधानसभा)- 52.50%
नाथनगर (विस)- 43.20%
दरौंदा (विधानसभा)- 45.00%
समस्तीपुर (लोकसभा)- 45.00%

पाइए देश-दुनिया की हर खबर सबसे पहले www.livehindustan.com पर। लाइव हिन्दुस्तान से हिंदी समाचार अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करें हमारा News App और रहें हर खबर से अपडेट। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें