ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहार में विवि शिक्षकों व कर्मचारियों को मिलेगा 7वां वेतन आयोग का लाभ

बिहार में विवि शिक्षकों व कर्मचारियों को मिलेगा 7वां वेतन आयोग का लाभ

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना में एक साथ दो नए भवनों का उदघाटन किया। इन दोनों भवनों में इग्नू के साथ-साथ आर्यभट ज्ञान विश्वविद्यालय के भी भवन शामिल हैं। वहीँ बिहार सरकार राज्य...

बिहार में विवि शिक्षकों व कर्मचारियों को मिलेगा 7वां वेतन आयोग का लाभ
लाइव हिन्दुस्तान , पटना Fri, 22 Feb 2019 08:45 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना में एक साथ दो नए भवनों का उदघाटन किया। इन दोनों भवनों में इग्नू के साथ-साथ आर्यभट ज्ञान विश्वविद्यालय के भी भवन शामिल हैं। वहीँ बिहार सरकार राज्य के विश्वविद्यालयों में गैर शैक्षणिक कर्मचारियों की नियुक्ति 'कर्मचारी चयन आयोग' द्वारा करने का निर्णय लिया है। साथ ही वि.वि. सेवा आयोग की सिफारिश पर विश्वविद्यालय के सेवानिवृत शिक्षकों को भी सातवें वें वेतन आयोग का लाभ मिलेगा। 

इस मौके पर नीतीश कुमार ने कहा कि मीठापुर शैक्षणिक क्षेत्र में ही पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय और मौलाना मजहरूल हक अरबी फारसी विवि का भी बनेगा। आर्यभट्‌ट ज्ञान विवि में नदियों के सिस्टम पर भी काम होना चाहिए। वैसे तो नदियों का अध्ययन एनआईटी में हो रहा है। सामान्य विश्वविद्यालयों से यह विश्वविद्यालय अलग है। इसलिए यहां रिसर्च पर अधिक जोर होना चाहिए।

सीएम नीतीश कुमार ने आर्यभट्ट विश्वविद्यालय को सेंटर ऑफ एक्सेलेंस के रूप में विकसित करने व कई विषयों के केंद्र खोले जाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि  नैनो टेक्नोलॉजी के साथ रिवर सिस्टम, पत्रकारिता, भूगोल, स्टेम सेल और दर्शन जैसे विषयों के ज्ञान के लिए भी विशेष पढ़ाई की जाएगी।

विवि शिक्षकों को मिलेगा 7 वां वेतन आयोग का लाभ
उद्घाटन समारोह में  उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए 7 वां वेतन आयोग लागू कर बिहार देश के कुछ गिने- चुने राज्यों में शामिल हो गया। इस के लिए हर साल 436 करोड़ पे का अतिरिक्त बोझ राज्य को वहन करना होगा। बिहार सरकार राज्य के विश्वविद्यालयों में गैर शैक्षणिक कर्मचारियों की नियुक्ति 'कर्मचारी चयन आयोग' द्वारा करने का निर्णय लिया है। साथ ही वि.वि. सेवा आयोग की  सिफारिश पर विश्वविद्यालय के सेवानिवृत शिक्षकों को भी सातवें वें वेतन आयोग का लाभ दिया जाएगा।

उद्घाटन समारोह में मोदी ने कहा कि पहले इस इलाके में जल भराव हुआ रहता था, आज चाणक्या लॉ यूनिवर्सिटी, निफ्ट, चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान, आर्यभट्ट ज्ञान वि. वि. जैसे राष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक संस्थानों की वजह से यह एजुकेशन हब बन चुका है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार 2 लाख करोड़ के कुल बजट में से इस वर्ष 34 हजार 800 करोड़ शिक्षा पर खर्च करने का प्रावधान किया है। उच्च शिक्षा पर 5 हजार 253 करोड़ रुपये तथा प्राथमिक शिक्षा पर 23 हजार 528 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। 

बिहार बोर्ड: शुरू हुई 10वीं की परीक्षा,बिना जूते-मोजे के पहुंचे छात्र 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें