ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारBihar TOP 10 NEWS: पूर्व मंत्री मोनाजिर हुसैन ने जेडीयू से दिया इस्तीफा, RJD के ताबूत वाले ट्वीट पर घमासान

Bihar TOP 10 NEWS: पूर्व मंत्री मोनाजिर हुसैन ने जेडीयू से दिया इस्तीफा, RJD के ताबूत वाले ट्वीट पर घमासान

Bihar TOP 10 NEWS: पूर्व मंत्री मोनाजिर हुसैन ने जदयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। पीएम मोदी ने आज नए संसद भवन का उद्घाटन किया। लेकिन RJD ने संसद की तुलना ताबूत से कर दी।

Bihar TOP 10 NEWS: पूर्व मंत्री मोनाजिर हुसैन ने जेडीयू से दिया इस्तीफा, RJD के ताबूत वाले ट्वीट पर घमासान
Sandeepहिन्दुस्तान,पटनाSun, 28 May 2023 06:38 PM
ऐप पर पढ़ें

Bihar TOP 10 NEWS: पूर्व मंत्री मोनाजिर हुसैन ने जदयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी अपनी दिशा से भटक गयी है। आरजेडी नेता तुलसी राय अपहरण कांड मामले में फंसे बीजेपी विधायक राजू सिंह के खिलाफ चोरी की कार रखने को लेकर तीसरी एफआईआर दर्ज की गई है। एक तरफ पीएम मोदी ने नई संसद का उद्घाटन किया, तो वहीं दूसरी तरफ आरजेडी ने विवादित ट्वीट कर सियासी पारा और चढ़ा दिया। राजद ने नई संसद की तुलना ताबूत से कर दी। जिसके बाद बीजेपी ने इसे लोकतंत्र का घोर अपमान करार दिया। पटना में सरेआम आज सुबह एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 मई 2023 की बिहार की 10 बड़ी खबरें पढ़िए

पूर्व मंत्री मोनाजिर हुसैन ने जेडीयू से दिया इस्तीफा
पूर्व मंत्री मोनाजिर हुसैन ने जदयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, पार्टी अपनी दिशा से भटक गयी है। मेरे जैसे लोगों की जरूरत नहीं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को इस्तीफे का पत्र भेज दिया है।

नए संसद भवन पर सियासत, पटना में कांग्रेस ने निकाला प्रतिरोध मार्च
नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से नहीं कराने के विरोध में कांग्रेस ने रविवार को पटना में प्रतिरोध मार्च निकाला। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बोरिंग रोड चौराहा से अंबेडकर की प्रतिमा हाईकोर्ट तक प्रतिरोध मार्च निकाला। नए संसद भवन के निर्माण के औचित्य पर सवाल उठाते हुए अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि देश में लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने कहा कि पुराने संसद भवन में फिलहाल सांसदों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह थी, लेकिन नया संसद भवन बनाया गया। इसका कोई औचित्य नहीं था।

लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रहे पीएम मोदी: ललन सिंह
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी बाबा साहेब के बनाये संविधान तथा भारत के लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रहे हैं। आंबेकर की प्रतिमा के नीचे आयोजित प्रदेश जदयू के अनशन को उन्होंने संबोधित किया। कहा, केंद्र की इस अलोकतांत्रिक सरकार को एक दिन भी सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। भाजपा कर्नाटक हारी है, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ मरण भी उसकी हार होगी। अनशन प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के नेतृत्व में 11 से डेढ़ बजे तक आयोजित हुआ

सुशील मोदी की कांग्रेस-JDU-RJD समेत विपक्षी दलों को चुनौती, कही तिलमिला देने वाली बात
बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने कहा कि विपक्षी दलों के द्वारा नए संसद भवन का विरोध किया जा रहा है। उनके नेता उद्घाटन समारोह में भी शामिल नहीं हुए।  इसका कारण यह है कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नफरत है। अगर विपक्षी दल के नेता नए संसद भवन के उद्घाटन का विरोध करते हैं तो उन्हें इसमें कदम भी नहीं रखना चाहिए। अब पूरी खबर पढ़िए

आरजेडी ने नई संसद की ताबूत से कर दी तुलना, ट्वीट कर की विवादित टिप्पणी, फिर ये दी सफाई 
नई संसद का पीएम मोदी ने उद्घाटन कर दिया है। लेकिन बावजूद इसके इस पर सियासत नहीं थम रहा है। उद्घाटन के थोड़ी देर बाद ही बिहार की सत्ताधारी पार्टी आरजेडी ने एक विवादित ट्वीट कर सियासी घमासान और तेज कर दिया है। आरजेडी की तरफ से किए गए ट्वीट में नई संसद की तुलना एक ताबूत से की गई है। जिसमें एक तरफ नए संसद भवन का फोटो है, तो वहीं दूसरी तरफ ताबूत का। जिसपर काफी रिट्वीट भी हुए हैं।अब पूरी खबर पढ़िए
 

जदयू अध्यक्ष ललन सिंह बोले, भाजपा देश में मोदी संविधान लागू करना चाहती है, लेकिन जनता सब जानती है
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार भारत के संविधान को बदलना चाहती है। देश में मोदी संविधान लागू करना चाहती है। भाजपा द्वारा लोकतंत्र को पूरी तरह से ध्वस्त करने की साजिश रची जा रही है। 2024 लोकसभा चुनाव की रणनीति एवं पार्टी को धरातल पर मजबूती प्रदान करने को लेकर जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में प्रदेशभर के विधानसभा प्रभारी, जिलाध्यक्षों एवं प्रदेश प्रवक्ताओं की दो दिवसीय संसद कार्यक्रम में वह बोल रहे थे।अब पूरी खबर पढ़िए

पटना में लूटपाट के दौरान बदमाशों ने दो लोगों को मारी गोली, एक की मौत, इलाके में मचा हड़कंप
राजधानी पटना में रविवार सुबह तड़के ही लूट के इरादे से बदमाशों ने दो लोगों को गोली मार दी। जिसमें एक शख्स की मौत हो गई। जबकि एक शख्स घायल बताया जा रहा है। मृतक की पहचान पान दुकानदार के तौर पर हुई है। बदमाशों ने दोनों घटनाओं को महज 10 कदम की दूरी पर अंजाम दिया। और फिर फरार हो गए। लूट की रकम और सामान का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। कि बदमाशों ने क्या-क्या लूटा। लेकिन ये साफ है कि लूट का विरोध करने पर गोली मार दी थी। अब पूरी खबर पढ़िए

घर घुस अकेली महिला की गला रेतकर हत्या, पेट में भी मारा छूरा; क्या है वजह? 
अररिया में  एक महिला की गला रेत कर जघन्य हत्या कर दी गई। शनिवार की देर शाम कुर्साकांटा प्रखंड के कुआड़ी बाजार स्थित वार्ड नंबर आठ मस्जिद के पास अज्ञात बदमाश ने घर घुसकर एक 40 वर्षीया महिला की गला काट दिया। यही नहीं इस दौरान बदमाश ने महिला के पेट में भी छूरा से प्रहार किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस सनसनीखेज हत्याकांड से इलाके में हड़कंप मच गया है।
अब पूरी खबर पढ़िए


पंचायत उपचुनाव में दिखा युवाओं का दम, 20 फीसदी सीटों पर किया कब्जा 
बिहार में पंचायत उपचुनाव में 20 प्रतिशत सीटों पर 21 से 25 साल के युवाओं ने जीत हासिल की। पंचायत उपचुनाव में कुल 605 सीटों के लिए मतदान कराया गया था। इनमें 122 सीटों पर 21 से 25 साल के उम्मीदवारों ने बाजी मारी। इनमें ग्राम कचहरी पंच के 103 सीटों और ग्राम पंचायत सदस्य के 19 सीटों पर इन्हें जीत हासिल हुई। शनिवार को राज्य के 300 प्रखंडों में मतगणना के बाद चुनाव परिणाम जारी किया गया। इनमें 260 पुरुष और 345 महिला उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। 605 सीटों के लिए 1961 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

रात भर फंदे से लटकती रही मां की लाश, मासूम बेटियां बोलीं- पापा ने मम्मी को मार डाला
बेगूसराय के मुफस्सिल थाना के संत नगर मोहल्ले में 27 वर्षीया एक विवाहिता की गले में फंदा लगा पंखा से लटकती लाश मिली। मृतका नगर निगम वार्ड-45 निवासी अमन कुमार की पत्नी नेहा कुमारी थी। मायके वालों ने पति समेत अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर शनिवार की सुबह पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। उसके बाद शव के गले से फंदा हटाया व अपने कब्जे में ले लिया।अब पूरी खबर पढ़िए

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें