ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारBihar TOP 10 News: पटना में हादसा, 4 युवक डूबे, 2 का शव बरामद, आरा में सिपाही भर्ती परीक्षा में 45 मुन्ना भाई धराए

Bihar TOP 10 News: पटना में हादसा, 4 युवक डूबे, 2 का शव बरामद, आरा में सिपाही भर्ती परीक्षा में 45 मुन्ना भाई धराए

पटना गंगा में स्नान करने गए चार युवक डूब गए। दो युवकों का शव बरामद कर लिया गया है। आरा में मद्य निषेध विभाग में सिपाही पद के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा में 45 मुन्ना भाई पकडे़ गए।

Bihar TOP 10 News: पटना में हादसा, 4 युवक डूबे, 2 का शव बरामद, आरा में सिपाही भर्ती परीक्षा में 45 मुन्ना भाई धराए
Sandeepलाइव हिन्दुस्तान,पटनाSun, 14 May 2023 08:38 PM
ऐप पर पढ़ें

Bihar TOP 10 News: राजधानी पटना गंगा में स्नान करने गए चार युवक डूब गए। दो युवकों का शव बरामद कर लिया गया है। आरा में मद्य निषेध विभाग में सिपाही पद के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा में 45 मुन्ना भाई पकडे़ गए। बिहार में पिछले बारह घंटों के अंदर अलग-अलग जिलों में बेखौफ बदमाशों ने महिला समेत पांच लोगों की हत्या कर दी गई। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह द्वारा मुंगेर में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के सम्मान में आयोजित सम्मान भोज मैं अत्यधिक भीड़ जुट जाने के कारण शुरुआती दौर में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। जहानाबाद में दिनदहाड़े बदमाशों ने ईट-भट्ठा संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। 14 मई 2023 को बिहार की 10 बड़ी खबरें यहां पढ़ें

पटना में हादसा, गंगा नदी में नहाने गए चार युवक डूबे, 2 का शव बरामद
राजधानी पटना के दीघा थाना इलाके के गेट संख्या 88 के समीप रविवार की दोपहर करीब दो बजे गंगा में स्नान करने गए चार युवक डूब गए। दो युवकों का शव बरामद कर लिया गया है। वहीं एसडीआरएफ की टीम अन्य युवकों की तलाश में जुट गई है। पिता की बरसी में चारों नदी में नहाने के लिए आये थे। उसी दौरान चारों डूब गए।पढ़ें पूरी खबर

आरा में सिपाही परीक्षा में 45 मुन्ना भाई धराए, ब्लू टूथ- मोबाइल समेत कई गैजेट जब्त
बिहार के आरा में मद्य निषेध विभाग में सिपाही पद के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा में 45 मुन्ना भाई पकडे गए।  इनके पास से बड़ी संख्या में मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं।  पुलिस ने सबको हिरासत में ले लिया है। 2  परीक्षार्थियों के ओएमआर शीट लेकर फरार हो जाने की सूचना है।  डीएम राजकुमार और एसपी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में विभिन्न केंद्रों पर छापेमारी की गयी। पढ़ें पूरी खबर

युवा आरजेडी का 5 जून को जिला मुख्यालयों पर धरना
युवा राजद के तत्वावधान में 5 जून को सभी जिला मुख्यालय में एकदिवसीय धरना दिया जाएगा। रविवार को प्रदेश राजद के प्रधान महासचिव व विधायक रणविजय साहू, मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव और युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव ने संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्हींने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के निर्देश पर बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर युवाओं को जानकारी दी जाएगी।

बिहार में क्राइम अनकंट्रोल? 12 घंटे में 5 मर्डर, छपरा में दंपती को मारी गोली
बिहार में पिछले बारह घंटों के अंदर अलग-अलग जिलों में बेखौफ बदमाशों ने महिला समेत पांच लोगों की हत्या कर दी गई। आरा में मुखिया पति को दिनदहाड़े बाजार में दौड़ाकर अपराधियों न गोली मार दी। छपरा में लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने दंपती को गोली मार दी। इस घटना में पत्नी की मौत हो गई जबकि पति का हालत गंभीर बनी हुई है। पढ़ें पूरी खबर

ललन सिंह के मीट चावल भोज में खाने के लिए बवाल, चले डंडे, डीएसपी को आई चोट
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह द्वारा पोलो मैदान में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के सम्मान में आयोजित सम्मान भोज मैं अत्यधिक भीड़ जुट जाने के कारण शुरुआती दौर में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई।। अनियंत्रित भीड़ को काबू में करने के लिए हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। हालांकि मौके पर मौजूद जदयू और राजद के वरीय कार्यकर्ता और पुलिस पदाधिकारियों द्वारा तुरंत बेकाबू हुई भीड़ को नियंत्रित कर लिया गया। पढ़ें पूरी खबर

जहानाबाद में मर्डर, दिनदहाड़े ईंट-भट्ठा मालिक की गोली मारकर हत्या
बिहार के जहानाबाद जिले में रविवार को दिनदहाड़क बदमाशों ने ईट भट्ठा संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। अरवल थाना क्षेत्र के अहियापुर ईट भट्ठा पर अपराधियों ने वारदाता को अंजाम दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस टीम के साथ एसडीपीओ पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए।पढ़ें पूरी खबर

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर CM नीतीश का पहला रिएक्शन, कह दी ये बात 
कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद से कांग्रेस कार्यकर्ता जश्न में डूबे हैं। कर्नाटक की सत्ता से बीजेपी की विदाई हो गई है। कर्नाटक में मिली कांग्रेस की जीत पर विपक्षी एकता के मिशन में जुटे बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होने कांग्रेस पार्टी को इस जीत के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सीएम नीतीश ने ट्वीट कर कहा- कर्नाटक विधानसभा आम चुनाव में जीत एवं स्पष्ट बहुमत हासिल करने पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।अब पूरी खबर पढ़िए

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर RJD-JDU को खुश होने की जरूरत नहीं, सुशील मोदी ने याद दिलाई पुरानी हार 
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर पूर्व सीएम और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि कर्नाटक के चुनाव परिणामों पर विपक्ष को इतराने की जरुरत नहीं है। आरजेडी- जेडीयू को ज्यादा खुश होने की आवश्यता नहीं है। मोदी ने कांग्रेस की पुरानी हार को याद दिलाते हुए कहा कि 2013 और 2018 में कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में जीत के बावजूद कांग्रेस लोकसभा में हार गई थी। अब पूरी खबर पढ़िए


मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने लूट लिया बीजेपी विधायक का पेट्रोल पंप, 4 लाख कैश लेकर भागे, CCTV में हुए कैद                                                                                                                    मुजफ्फरपुर के सरैया-तुर्की पथ पर छितरी स्थित भाजपा विधायक अशोक कुमार सिंह के पेट्रोल पंप पर दो बाइक से आए छह बदमाशों ने धावा बोलकर चार लाख रुपए लूट लिए। विरोध करने पर अपराधियों ने छह राउंड फायरिंग की। लूट के बाद अपराधी तुर्की की तरफ फरार हो गए। पंप कर्मियों ने बताया कि शनिवार देर शाम 722 बजे एक बाइक पर दो अपराधी पेट्रोल लेने पहुंचे।उसके ठीक बाद एक बाइक से चार और अपराधी पहुंचे व फायरिंग करने लगे। फायरिंग होते ही नोजलमैन भागा। दो अपराधी पिस्टल लहराते काउंटर में घुस गए और कैश गिन रहे मैनेजर नरेश्वर मिश्रा से चार लाख लूट लिए। अब पूरी खबर पढ़िए


मक्के के खेत में मिला महिला का कंकाल, रेप के बाद हत्या की आशंका, डीएनए से खुलेगा            मुजफ्फरपुर के बोचहां के गरहां-हथौड़ी मार्ग पर मक्के की कटाई के दौरान खेत से महिला का कंकाल मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर कंकाल देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। कंकाल के हाथ में चूड़ी, पैरों के पायल, बगल में पड़ा कमर से नीचे का कपड़ा, बाल एवं चप्पल देखने से लग रहा है कि जबरदस्ती की गई है। चारों तरफ सड़ांध की बदबू आ रही थी। उसकी पहचान नहीं हो पायी है। स्थानीय चौकीदार इंदल सहनी के बयान पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब पूरी खबर पढ़िए

नाच के दौरान नर्तकी की गोली लगने से मौत, आरोपियों की तलाश मं जुटी पुलिस
सासाराम में नाच के दौरान गोली लगने से नर्तकी की मौत हो गई। तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान नर्तकी को गोली लगी थी। मृतका चांदनी कुमारी मुफस्सिल थाना के बेदा की रहने वाली थी। घटना दरिगांव थाना के कोटा गांव की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें