ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारBihar Top 10 News: यूट्यूबर मनीष कश्यप की बढ़ी मुश्किलें, खगड़िया में पुलिस टीम पर हमला, टूटा बिजली खपत का रिकॉर्ड

Bihar Top 10 News: यूट्यूबर मनीष कश्यप की बढ़ी मुश्किलें, खगड़िया में पुलिस टीम पर हमला, टूटा बिजली खपत का रिकॉर्ड

Bihar Top 10 News Today: यूट्यूबर मनीष कश्यप के खिलाफ फर्जी खबरें फैलाने के आरोप में EOU ने चार्जशीट दायर कर दी है। खगड़िया में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हो गया, जिसमें 4 दारोगा जख्मी हुए।

Bihar Top 10 News: यूट्यूबर मनीष कश्यप की बढ़ी मुश्किलें, खगड़िया में पुलिस टीम पर हमला, टूटा बिजली खपत का रिकॉर्ड
Jayesh Jetawatलाइव हिन्दुस्तान,पटनाSat, 10 Jun 2023 07:09 PM
ऐप पर पढ़ें

Bihar Top 10 News Today: यूट्यूबर मनीष कश्यप के खिलाफ फेक न्यूज फैलाने के मामले में EOU ने चार्जशीट दायर कर दी है। रोहतास में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अब दुनिया इंडिया नहीं भारत कहती है। दीक्षांत समारोह में उन्होने छात्रों को सम्मानित किया। बिहार में भीषण गर्मी के बीच बिजली खपत का रिकॉर्ड टूट गया है। 7 जून को 6900 मेगावाट से ज्यादा बिजली की खपत हुई। बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। कुछ जगहों पर पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। पटना समेत कई जिलों में आज भी भीषण लू चलने की आशंका है। शनिवार 10 जून 2023 को बिहार की 10 बड़ी खबरें-

मनीष कश्यप की बढ़ी मुश्किलें, EOU की चार्जशीट दायर; यूट्यूबर पर कौन-कौन सी धाराएं लगीं?

तमिलनाडु कथित हिंसा मामले में बिहार के चर्चित यूट्यूब पर मनीष कश्यप की मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं। आर्थिक अपराध इकाई, EOU ने मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारी कुमार के खिलाफ फर्जी वीडियो बनाने और उन्हें प्रसारित कर लोगों को गुमराह करने और भ्रम फैलाने के आरोप में चार्जशीट दायर की है। इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने मनीष कश्यप समेत 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इनमें राकेश रंजन कुमार सिंह और आदित्य कुमार चौरसिया भी शामिल हैं। अब पूरी खबर पढ़िए

गृह मंत्रालय की पटना में 17 जून को अहम बैठक, अमित शाह हो सकते हैं शामिल
पटना में 17 जून को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसमें शामिल हो सकते हैं। आमतौर पर इसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री किया करते हैं। लेकिन गृह विभाग के अधिकारियों को अब तक अमित शाह के आगमन की विधिवत सूचना प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि बैठक की तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसके लिए नीतीश सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 20 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। पूरी खबर पढ़ें

अकेले दम पर बिहार में 40 सीटों पर लड़ेगी बसपा, विपक्षी बैठक से बनाई दूरी
भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकजुटता को लेकर पटना में 23 जून को विपक्षी दलों की होने वाली बैठक में बसपा शामिल नहीं होगी। बिहार प्रभारी अनिल कुमार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा है कि बैठक सिर्फ राजनीति के लिए आयोजित की गयी है। यह गरीबों-वंचितों के हित के लिए आयोजित नहीं है। कुछ लोग केवल अपने राजनीतिक लाभ के लिए इस बैठक का आयोजन कर रहे हैं। इसलिए बीएसपी ने इस बैठक से दूरी बनाई है। पूरी खबर पढ़ें

अब इंडिया नहीं, भारत कहती है दुनिया, 2027 तक विकसित देशों में होंगे शामिल: राजनाथ सिंह
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को रोहतास के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत साल 2027 तक विकसित देश की प्रथम श्रेणी में शामिल होगा। अब दुनिया के लोग भी इंडिया नहीं भारत कहने लगे हैं। अब पूरी खबर पढ़िए

आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस पर पथराव, जमकर चले लाठी-डंडे; 4 दारोगा घायल
खगड़िया के गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर पश्चिम टोला में मो. कयूम के घर पर आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर आरोपी के समर्थकों ने पथराव कर दिया। जिसमें चार दारोगा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शनिवार की सुबह एक बजे की है। अब पूरी खबर पढ़िए

बिहार में झुलसाने वाली गर्मी से हालत खराब, इन जिलों में भीषण हीटवेव का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को पटना, पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण, भोजपुर, शेखपुरा, बेगूसराय, खगड़िया, नालंदा और बांका में भीषण लू चलने की आशंका है। वहीं, भागलपुर, सुपौल, जमुई, कटिहार, नवादा, सीवान, औरंगाबाद और जमुई में भी हीटवेव के हालात बन सकते हैं। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले तीन से चार दिनों के दौरान प्रदेश के दक्षिणी भागों में लू का असर बना रहेगा। वहीं, उत्तरी भागों में वर्षा की आंशिक गतिविधियां बने होने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें

प्रचंड गर्मी के बीच बिहार में टूटा बिजली खपत का रिकॉर्ड, जानिए कितनी रही राज्य की पीक आवर डिमांड
राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में प्रचंड गर्मी और लू के बढ़ने के साथ प्रदेश में बिजली की खपत का रिकॉर्ड भी ध्वस्त हो गया है। गुरुवार की रात कंपनी ने 6983 मेगावाट बिजली आपूर्ति की जो अब तक का सर्वाधिक है। इस गर्मी में कंपनी ने छह हजार मेगावाट से अधिक बिजली देना शुरू किया जो बढ़ता हुआ 6900 मेगावाट तक आ पहुंचा है। अधिकारियों को भरोसा है कि जिस तरह इस साल गर्मी का प्रकोप हो रहा है, उसमें 7100 मेगावाट से अधिक बिजली आपूर्ति करने का रिकॉर्ड भी बन सकता है।अब पूरी खबर पढ़िए

जलाने वाली गर्मी में हांफ रहे 3 लाख ट्रांसफॉर्मर, क्या कर रहा है बिजली विभाग?
भीषण गर्मी में इधर हर रोज औसतन 42 ट्रांसफार्मर जलने के बाद बिजली कंपनी ने ट्रांसफार्मरों पर बढ़ने वाले खपत के दबाव का आकलन करने का निर्णय लिया है। इसके लिए राज्यभर में लगे तीन लाख से अधिक ट्रांसफार्मर का लोड आकलन किया जाएगा। कंपनी की कोशिश है कि ट्रांसफार्मर जलने के पहले ही उसका लोड आकलन कर उसे अधिक क्षमता में बदल दिया जाए या वहां अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जाएं, ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं हो। पूरी खबर पढ़ें

औरत के साथ भागी बीवी डेढ़ साल बाद लौटी, चेन्नई से आकर पति ने कर दिया कांड, जानिए मामला?
कैमूर जिले के रामगढ़ थाना इलाके के देवहलियां गांव से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जब एक पति अपनी पत्नी को सजा देने के लिए हजारों किमी दूर चेन्नई से छुट्टी लेकर अपने गांव पहुंचा और फिर पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर उसे बुरी तरह अधमरा कर दिया और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। इस हमले में महिला की हाथ की हड्डी टूट गई है। और शरीर पर कई जगह जख्म के निशान है। फिलहाल जख्मी हालत में राजकुमारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  अब पूरी खबर पढ़िए

आसमान छू रहा हवाई किराया, दरभंगा से मुंबई की उड़ान 20 हजार के पार
दरभंगा से मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद तक के हवाई सफर का भाड़ा आसमान छूने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रभंगा से मुंबई के लिए 10 जून को 20,970 और 11 जून को 21,140 रुपए में टिकट उपलब्ध है। दरभंगा से बेंगलुरु के लिए 11 जून को किराये में 23,239 रुपए तक की उछाल आ गयी है।दरभंगा से अहमदाबाद के लिए 11 जून को 22,613 और हैदराबाद के लिए 24,458 रुपए में टिकट उपलब्ध है।अब पूरी खबर पढ़िए

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें