ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहाररिश्तों का कत्ल : पारिवारिक विवाद में बेटे ने माता-पिता को उतारा मौत के घाट

रिश्तों का कत्ल : पारिवारिक विवाद में बेटे ने माता-पिता को उतारा मौत के घाट

बिहार के किशनगंज जिले में बुधवार की देर रात पुत्र ने दबिया से हमला कर माता-पिता की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। मां जैनब खातून ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जबकि घायल पिता...

रिश्तों का कत्ल : पारिवारिक विवाद में बेटे ने माता-पिता को उतारा मौत के घाट
निज संवाददाता ,किशनगंजThu, 28 Oct 2021 05:49 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

बिहार के किशनगंज जिले में बुधवार की देर रात पुत्र ने दबिया से हमला कर माता-पिता की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। मां जैनब खातून ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जबकि घायल पिता फजलुर्रहमान ने किशनगंज ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया।घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जाता है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही ठाकुरगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज भेज दिया। एसडीपीओ जावेद अंसारी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। आरोपी की भाभी कश्मीरा बेगम के फर्द बयान पर ठाकुरगंज थाने में मामला दर्ज किया गया है।

कश्मीरा बेगम ने बताया है कि उनके ससुर व सास बरामदे पर सोए हुए थे। रात के करीब साढ़े ग्यारह बजे हत्यारोपी ने उसका दरवाजा खटखटाया और उसके बाद भाग गया। जब कश्मीरा बाहर आयी तो देखा कि सास के कान व जबड़ा पर प्रहार किया गया है और ससुर के गर्दन व ठुड्डी पर चोट के गहरे निशान थे। जब तक चिल्लाकर लोगों को बुलाती तब तक सास ने दम तोड़ दिया था और ससुर की सांस चलते देख गांव वालों की मदद से ठाकुरगंज हॉस्पिटल भेजा गया। ठाकुरगंज में प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। किशनगंज के जाने के क्रम में ससुर ने भी दम तोड़ दिया। कश्मीरा बेगम ने  दोनों की हत्या का आरोप दिलदार आलम पर लगाया है।

एसडीपीओ ने बताया कि यह वीभत्स घटना है। घटनास्थल से हत्या में प्रत्युक्त दबिया को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है। पूछताछ में उसने घरेलू विवाद होने की बात कही है। स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपी को सजा दिलायी जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें