ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारजीविका दीदी के हाथों बना पोशाक पहनेंगे बिहार के स्कूली बच्चे- सीएम नीतीश कुमार

जीविका दीदी के हाथों बना पोशाक पहनेंगे बिहार के स्कूली बच्चे- सीएम नीतीश कुमार

बिहार के स्कूली बच्चे दीदी के हाथों से तैयार पोशाक पहनेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया से करीब 45 किमी दूर दमगाड़ा में संवाद कार्यक्रम के दौरान कहा कि जीविका समूह स्कूली बच्चों के लिए पोशाक...

जीविका दीदी के हाथों बना पोशाक पहनेंगे बिहार के स्कूली बच्चे- सीएम नीतीश कुमार
हिन्दुस्तान,पूर्णियाThu, 07 Jan 2021 06:56 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के स्कूली बच्चे दीदी के हाथों से तैयार पोशाक पहनेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया से करीब 45 किमी दूर दमगाड़ा में संवाद कार्यक्रम के दौरान कहा कि जीविका समूह स्कूली बच्चों के लिए पोशाक तैयार करेगा। दीदी के हाथों से बने पोशाक बच्चे पहनेंगे। राज्य का पैसा घर में ही रहेगा, बाहर नहीं जाएगा। यही नहीं सरकारी स्कूल में मास्टर आते हैं या नहीं, इसका ध्यान भी जीविका की दीदी रखेंगी। उन्होंने कहा कि स्कूल जाकर देखिए मास्टर साहब बच्चों को पढ़ा रहे हैं या नहीं। जल जीवन हरियाली के तहत बिहार में संवर रहे तालाबों की देखभाल की जिम्मेवारी भी जीविका दीदी को सौंपी जाएगी। राज्य के सभी अस्पतालों में जीविका दीदी की रसोई होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है, जिसमें महिलाओं की अहम भूमिका है। महिलाओं में जागृति आई है। वह शुरू से कहते रहे हैं कि महिला काम करेंगी तो घर-परिवार और समाज आगे बढ़ेगा। आज पढ़ाई से लेकर कमाई में महिलाएं लगातार आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में कोई बड़ी इंडस्ट्री नहीं है। इसके बावजूद प्रति व्यक्ति आय में हम आगे बढ़ रहे हैं। इसमें जीविका का अहम योगदान है। 15 साल पहले 2006 में उन्होंने जानकारी जुटाई तो अन्य राज्यों की तुलना में यहां स्वयं सहायता समूह की संख्या कम थी और यह प्रभावी भी नहीं थी। जीविका को इतना मजबूत बनाया कि बिहार की यही जीविका देश में आजीविका बन गया। केंद्र ने भी इसे अपनाया। बाहर से अध्ययन करने लोग बिहार आए। राज्य में दस लाख जीविका समूह हैं। कोरोना के दौर में भी संख्या बढ़ी। राज्य में 1.20 करोड़ बहनें इससे जुड़ी हैं।

नई पीढ़ी को करें जागरूक, बच्चे दाएं-बाएं न जाएं
मुख्यमंत्री ने दीदियों से अपील करते हुए कहा कि नई पीढ़ी को जागरूक करें। बच्चे दाएं-बाएं न जाएं। कुछ लोग गुमराह कर उन्हें डायवर्ट कर रहे हैं। इसका ध्यान रखें। नई पीढ़ी मिसगाइड न हों। मोबाइल पर अनाप-शनाप आते रहता है। घर के बच्चे-बच्चियों को ठीक से गाइडेंस करें। बच्चों को सकारात्मक राह पर चलने के लिए प्रेरित करें।

दमगाड़ा में दो घंटे रुके सीएम
दमगाड़ा में मुख्यमंत्री करीब दो घंटे तक रुके। वह 12.10 बजे दमगाड़ा पहुंचे। उन्होंने एक दर्जन स्टालों पर जाकर दीदियों के द्वारा तैयार सामग्रियों को देखा। एक घंटे उन्होंने दीदी की मेहनत को देखा। दोपहर दो बजे के बाद वह पटना के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद संतोष कुशवाहा, विधायक लेशी सिंह, कृष्ण कुमार ऋषि व बीमा भारती, चीफ सेक्रेटरी दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, जीविका के सीइओ बाला मरुगन, ग्रामीण विभाग विभाग के सचिव अरविन्द चौधरी, प्रमंडलीय आयुक्त राहुल रंजन, डीएम राहुल कुमार मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें