Hindi Newsबिहार न्यूज़Bihar Rojgar Mela dates announced employment fair to be held in every district for unemployed people

बिहार के बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर, हर जिले में लगेगा रोजगार मेला; नोट कर लें अपने शहर की तारीख

श्रम संसाधन विभाग ने रोजगार मेला 2024 का कैलेंडर जारी कर दिया है। बिहार में एक दिवसीय रोजगार मेला की शुरुआत बक्सर जिले से होगी। करीब दो महीने तक विभिन्न जिलों में इसका आयोजन किया जाएगा।

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान, पटनाWed, 31 July 2024 07:19 AM
share Share
Follow Us on
बिहार के बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर, हर जिले में लगेगा रोजगार मेला; नोट कर लें अपने शहर की तारीख

Rojgar Mela Calender 2024: बिहार के बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने जिलों में एक दिवसीय नियोजन (रोजगार) मेला लगाने का फैसला लिया है। इस साल यह मेला आगामी सितंबर महीने से शुरू होगा। दिसंबर तक रोजगार मेला का आयोजन पूरा हो जाएगा। रोजगार मेले की शुरुआत बक्सर से होगी और समापन पटना में होगा। श्रम संसाधन विभाग ने जिलास्तरीय नियोजन मेला का समेकित कार्यक्रम (वार्षिक कैलेंडर) जारी कर दिया है। इसमें भाग लेने वाले बेरोजगारों को नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल पर निबंधन जरूरी है। वैसे मेला स्थल पर भी बेरोजगारों का निबंधन होगा।

विभाग के निदेशक (नियोजन एवं प्रशिक्षण) श्याम बिहारी मीणा की ओर से जारी पत्र में सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को कहा गया है कि वे अपने क्षेत्राधीन होने वाले नियोजन मेला के सफल आयोजन के लिए सम्मिलत रूप से प्रयास करेंगे। अधिकारियों को मेले के सफल आयोजन की तैयारी से निदेशालय को ससमय अवगत कराना होगा। साथ ही निदेशालय की ओर से मेला आयोजन के संबंध में दी गई दिशा-निर्देशाों का अक्षरश अनुपालन भी करना होगा। कैमूर और रोहतास में नियोजन मेला का आयोजन इस साल हो चुका है। इसलिए विभाग ने इन दो जिलों को छोड़कर 36 जिलों में लगने वाले रोजगार मेला का कार्यक्रम जारी किया है।

देखिए आपके जिले में कब लगेगा रोजगार मेला
बक्सर 24 सितंबर
भोजपुर 26 सितंबर
औरंगाबाद 27 सितंबर
गया 17 अक्टूबर
नवादा 18 अक्टूबर
खगड़िया 19 अक्टूबर
बेगूसराय 21 अक्टूबर
नालंदा 22 अक्टूबर
समस्तीपुर 24 अक्टूबर
दरभंगा 25 अक्टूबर
मधुबनी 28 अक्टूबर
सुपौल 29 अक्टूबर
मधेपुरा 30 अक्टूबर
शिवहर 12 नवंबर 
सीतामढ़ी 13 नवंबर 
मुजफ्फरपुर 14 नवंबर 
बेतिया 15 नवंबर 
मोतिहारी 19 नवंबर 
छपरा 20 नवंबर 
वैशाली 21 नवंबर 
सीवान 22 नवंबर 
गोपालगंज 26 नवंबर 
भागलपुर 27 नवंबर 
बांका 28 नवंबर 
कटिहार 29 नवंबर 
पूर्णिया 02 दिसंबर 
किशनगंज 04 दिसंबर 
सहरसा 05 दिसंबर 
अररिया 06 दिसंबर 
जमुई 10 दिसंबर 
लखीसराय 11 दिसंबर 
मुंगेर 12 दिसंबर 
अरवल 13 दिसंबर 
जहानाबाद 14 दिसंबर 
पटना 17 दिसंबर 
 

अगला लेखऐप पर पढ़ें