ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहार के पथ निर्माण मंत्री ने बांका के चांदन नदी पर 58.78 करोड़ से बनने वाले पुल का किया शिलान्यास

बिहार के पथ निर्माण मंत्री ने बांका के चांदन नदी पर 58.78 करोड़ से बनने वाले पुल का किया शिलान्यास

बांका के चांदन नदी पर 58.78 करोड़ की लागत से उच्चस्तरीय पुल बनेगा। पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने इसका सोमवार को शिलान्यास किया। पुल का निर्माण कार्य डेढ़ साल में पूरा कर लिया जायेगा। मंत्री ने...

बिहार के पथ निर्माण मंत्री ने बांका के चांदन नदी पर 58.78 करोड़ से बनने वाले पुल का किया शिलान्यास
पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरो Tue, 01 Sep 2020 09:25 AM
ऐप पर पढ़ें

बांका के चांदन नदी पर 58.78 करोड़ की लागत से उच्चस्तरीय पुल बनेगा। पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने इसका सोमवार को शिलान्यास किया। पुल का निर्माण कार्य डेढ़ साल में पूरा कर लिया जायेगा।

मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये निर्माणाधीन पुल के अपस्ट्रीम में अस्थायी डायवर्सन का कार्यारम्भ भी किया। डायवर्सन बनाने का काम एक माह में पूरा करने का निर्देश दिया गया है। मौके पर मंत्री ने कहा कि  बांका, कटोरिया और पंजवारा में बाइपास रोड का निर्माण किया जायेगा। चांदन नदी पर पुल बांका और ढाका मोड़ के बीच अवस्थित है और भागलपुर-हंसडीहा और भागलपुर-अमरपुर-बांका पथ को जोड़ने का काम करता है। दुमका जाने में भी इस पुल का उपयोग किया जाता है। इसी प्रकार झारखण्ड के दर्दमारा होते हुए देवघर आने-जाने में इस पुल का उपयोग होता है। इस पुल के क्षतिग्रस्त होने से बाराहाट, बौंसी, रजौन एवं धोरैया प्रखण्ड के लोगों को जिला मुख्यालय बांका आने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। 

चांदन नदी पर बनने वाले इस पुल के निर्माण के लिए भारत सरकार ने राशि प्रदान की है, जबकि निर्माण कार्य बिहार राज्य पुल निर्माण निगम करेगा। इस अवसर पर बांका में आयोजित समारोह में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री राम नारायण मंडल, सांसद गिरिधारी यादव, विधान पार्षद मनोज यादव आदि ने इस कार्य के लिए केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के प्रति आभार जताया। पटना में आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग कार्यक्रम में पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, विशेष सचिव दीवेश सेहरा, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष जीतेन्द्र श्रीवास्तव, अभियंता प्रमुख उमेश कुमार, पुल निर्माण निगम के प्रबन्ध निदेशक सुरेन्द्र यादव आदि उपस्थित थे।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें