ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारफिर पलटी मारेंगे नीतीश कुमार? क्या आरजेडी के भरोसे 8वीं बार सीएम बनेंगे सुशासन बाबू?

फिर पलटी मारेंगे नीतीश कुमार? क्या आरजेडी के भरोसे 8वीं बार सीएम बनेंगे सुशासन बाबू?

2014 में बीजेपी से अलग होने के बाद नीतीश कुमार ने राजद के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। लोकसभा चुनावों में खराब प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था और जीतन राम मांझी को सीएम बनाया गया।

फिर पलटी मारेंगे नीतीश कुमार? क्या आरजेडी के भरोसे 8वीं बार सीएम बनेंगे सुशासन बाबू?
Malay Ojhaलाइव हिन्दुस्तान,पटनाMon, 08 Aug 2022 12:47 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

बिहार की राजनीति में आने वाले तीन-चार दिन काफी अहम साबित हो सकते हैं। अगले दो दिनों में राज्य में चार महत्वपूर्ण दलों के विधायक दल की बैठकें होंगी। इनमें राजद, जदयू, कांग्रेस और हम जैसी प्रमुख पार्टियां शामिल हैं। राजनीतिक कयास लगाया जा रहा है कि नीतीश कुमार की पार्टी (जेडीयू) बीजेपी से गठबंधन तोड़कर एक बार फिर से राजद के साथ हाल मिला सकती है। हालांकि बीजेपी और जेडीयू की ओर से फिलहाल ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन यदि अटकलें सत्य हो गईं तो क्या एक बार फिर से नीतीश कुमार पलटी मारते हुए राजद का दामन थामेंगे और आठवीं बार बिहार के सीएम बनेंगे?

बता दें कि 2014 में बीजेपी से अलग होने के बाद नीतीश कुमार ने राजद के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। लोकसभा चुनावों में खराब प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था और जीतन राम मांझी को सीएम बनाया गया, लेकिन कुछ गलतफहमियों के कारण उन्हें हटा दिया गया। इसके बाद 22 फरवरी 2015 को नीतीश कुमार ने सीएम पद की शपथ ली और 19 नवंबर 2015 तक अपने पद पर बने रहे।

नीतीश सरकार और BJP-JDU गठबंधन में दरार पर सामने आकर बोली RJD-बिहार में अस्थिरता नहीं आने देंगे

पांचवी बार नीतीश कुमार ने राजद के साथ मिलकर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। चुनाव में जीत के बाद 20 नवंबर 2015 को उन्होंने पांचवी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राजद से मतभेद के बाद 26 जुलाई 2017 को नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। 27 जुलाई 2017 को उन्होंने बीजेपी के साथ मिलकर छठी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 

हालांकि सियासी चर्चाओं के बीच जेडीयू के वरिष्ठ नेता और शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने किसी राजनीतिक उलट-फेर से इनकार किया। उन्होंने बिहार में ऐसी स्थिति नहीं है, जिसका लोग चित्रण कर रहे हैं। यह सामान्य राजनीतिक गतिविधि है। भाजपा-जदयू के गठबंधन पर कहा कि अभी हम लोग साथ मिलकर चल रहे हैं। गठबंधन नहीं चलेगा, ऐसा फिलहाल नहीं दिख रहा है। उन्होंने मुख्य विपक्षी दल राजद से जदयू की नजदीकियों की चर्चाओं से संबंधित सवाल पर कहा कि इसका लक्षण मुझे नहीं दिख रहा है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें