ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारपुलिस-प्रशासन को भी सताने लगा कोरोना का खौफ, पटना में 74 जवान कोरोना पॉजिटिव

पुलिस-प्रशासन को भी सताने लगा कोरोना का खौफ, पटना में 74 जवान कोरोना पॉजिटिव

राजधानी पटना के विभिन्न थानों के सात थानेदारों के साथ 74 जवान कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ये सभी होम क्वारंटाइन में हैं। अन्य थानेदारों ने ऐहतियात के तौर पर अपने परिवार से दूरी बना ली है और थाने के...

पुलिस-प्रशासन को भी सताने लगा कोरोना का खौफ, पटना में 74 जवान कोरोना पॉजिटिव
हिन्दुस्तान ब्यूरो,पटनाFri, 30 Apr 2021 06:31 PM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी पटना के विभिन्न थानों के सात थानेदारों के साथ 74 जवान कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ये सभी होम क्वारंटाइन में हैं। अन्य थानेदारों ने ऐहतियात के तौर पर अपने परिवार से दूरी बना ली है और थाने के आसपास ही किराये का कमरा लेकर रह रहे हैं।

संक्रमण को देखते हुये थानों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई और बेवजह आने जाने वालों पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। गंभीर मामलों में ही पुलिस मौके पर पहुंच रही है। अन्य छोटे मामलों का निस्तारण फोन पर किया जा रहा है। एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि सभी थानेदार और जवानों को वैक्सीन लगवाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही थानों में डयूटी के समय मास्क और शारीरिक दूरी का पूरा ख्याल रखने को कहा गया है। 

खुद की सुरक्षा के साथ डयूटी करना है। वहीं, थानों में भी पुलिस सतर्क है। अधिकांश थानों में आवेदन जमा करने के लिए परिसर में बॉक्स रखा गया है। गश्ती गाड़ी में भी जवानों की संख्या कम कर दी गई है। थानेदार के साथ गाड़ी में घूमने वालों जवानों की संख्या भी कम कर दी गई है। चौक-चौराहों पर तैनात जवानों को शारीरिक दूरी का ध्यान रखने को कहा गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें