Bihar Petrol Diesel Price Today: पटना-दरभंगा समेत पूरे बिहार में पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी
बिहार में पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी हो गए हैं। पटना, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, पूर्णिया समेत अन्य जिलों में आज तेल के भाव यहां देखें।

Bihar Petrol Diesel Price Today: बिहार में पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए भाव जारी कर दिए हैं। शनिवार 6 मई 2023 को पटना, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, पूर्णिया, किशनगंज, बेतिया, मोतिहारी, समस्तीपुर, छपरा, सीवान समेत अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राज्य में तेल के भाव स्थिर हैं। सूबे के अलग-अलग जिलों में आज पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट नीचे दिए गए हैं।
तेल कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक राजधानी पटना में शनिवार को पेट्रोल का दाम 107.22 रुपये और डीजल का 94.02 रुपये प्रति लीटर है। दरभंगा में एक लीटर पेट्रोल का भाव 107.92 रुपये और डीजल का 94.65 रुपये है। किशनगंज में तेल के दाम सबसे ज्यादा हैं। यहां पेट्रोल 109.40 रुपये और डीजल 96.04 रुपये प्रति लीटर के भाव से बेचा जा रहा है।
बिहार के अलग-अलग शहरों में 6 मई 2023 को पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर पेट्रोल रु.प्रति लीटर डीजल रु. प्रति लीटर
पटना 107.22 94.02
दरभंगा 107.92 94.65
पूर्णिया 108.72 95.40
औरंगाबाद 108.75 95.45
सीवान 108.69 95.39
आरा 108.17 94.90
गया 108.31 95.04
जमुई 108.20 94.91
किशनगंज 109.40 96.04
समस्तीपुर 107.37 94.14
बेगूसराय 106.93 93.73
मोतिहारी 108.64 95.35
भागलपुर 108.00 94.73
बेतिया 109.00 95.69
मुंगेर 107.45 94.22
मुजफ्फरपुर 107.91 94.64
लेखक के बारे में
Jayesh Jetawatजयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।
जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।


