Bihar Petrol Diesel Price Today: पटना, भागलगपुर, गया में पेट्रोल डीजल महंगा, मुजफ्फरपुर-पूर्णिया समेत पूरे बिहार में आज तेल के दाम
बिहार में गुरुवार को कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई। पटना, भागलपुर, गया, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया समेत राज्य के सभी जिलों में आज तेल के रेट यहां देखें।

इस खबर को सुनें
Bihar Petrol Diesel Price Today: बिहार में तेल कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा किया है। राजधानी पटना समेत भागलपुर, गया, सीतामढ़ी, बेगूसराय और अन्य कई जिलों में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है। हालांकि, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया जैसे कुछ शहरों में तेल की कीमतों में हल्की गिरावट आई है।
पटना में पेट्रोल की कीमत में 32 पैसे और डीजल में 30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। भागलपुर में पेट्रोल 86 पैसे और डीजल 80 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया।
गया में पेट्रोल के दाम 67 पैसे और डीजल के 62 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए। इसके अलावा बांका, बेगूसराय, बिहारशरीफ, समस्तीपुर और सीतामढ़ी में तेल के भाव बढ़े हैं।
हालांकि मुजफ्फरपुर में तेल के दाम में 4 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई। इसी तरह पूर्णिया में पेट्रोल 14 पैसे और डीजल 13 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया।
इसके अलावा सीवान, बेतिया, सुपौल, हाजीपुर, मुंगेर, कटिहार और दरभंगा में भी तेल के दाम कम हुए हैं। वहीं, अरवल, औरंगाबाद, आरा, मोतिहारी, गोपालगंज, खगड़िया, किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा, सासाराम, सहरसा, शेखपुरा और शिवहर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं।
बिहार के अलग-अलग शहरों में 25 अगस्त 2022 को पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर पेट्रोल रु.प्रति लीटर डीजल रु. प्रति लीटर
अररिया 109.27 95.91
अरवल 107.81 94.57
औरंगाबाद 108.75 95.45
बांका 108.84 95.51
बेगूसराय 107.10 93.89
भागलपुर 108.68 95.36
भोजपुर 107.89 94.65
बक्सर 108.57 95.28
दरभंगा 107.62 94.37
पू. चंपारण 108.64 95.35
गया 108.61 95.31
गोपालगंज 109.01 95.69
जहानाबाद 107.74 94.51
जमुई 107.74 95.65
कैमूर 109.08 95.76
कटिहार 108.38 95.08
खगड़िया 107.59 94.34
किशनगंज 109.35 95.99
लखीसराय 108.24 95.97
मधेपुरा 108.25 94.96
मधुबनी 108.43 95.13
मुंगेर 108.69 95.37
मुजफ्फरपुर 108.98 94.70
नालंदा 108.01 94.75
नवादा 108.35 95.07
पटना 108.12 94.86
पूर्णिया 108.57 95.26
रोहतास 108.29 95.01
सहरसा 108.15 94.86
समस्तीपुर 107.44 94.20
सारण 107.89 94.65
सीवान 108.62 95.32
शेखपुरा 108.56 95.27
शिवहर 108.56 95.25
सीतामढ़ी 108.56 95.25
सुपौल 108.32 95.02
वैशाली 107.30 94.09
प. चंपारण 109.00 95.6
