Bihar Petrol Diesel Price Today: पटना-बेतिया समेत पूरे बिहार में पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, देखें आज के रेट
बिहार में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी हो गई हैं। पटना, किशनगंज, पूर्णिया, भागलपुर, गया, मुजफ्फरपुर समेत अन्य शहरों में आज तेल के ताजा रेट यहां देखें।

Bihar Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने बिहार में पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। गुरुवार 11 मई 2023 को पटना, किशनगंज, पूर्णिया, भागलपुर, गया, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया, समस्तीपुर, दरभंगा, छपरा समेत अन्य शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं। बिहार में फिलहाल तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सूबे के अलग-अलग हिस्सों में पेट्रोल-डीजल की लेटेस्ट दरें यहां नीचे दी गई है।
पेट्रोलियम कंपनी एचपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार पटना में गुरुवार को पेट्रोल की कीमत 107.22 रुपये और डीजल की 94.02 रुपये है। किशनगंज में तेल का भाव सबसे ज्यादा है। यहां पेट्रोल 109.40 और डीजल 96.04 रुपये प्रति लीटर के भाव से बेचा जा रहा है। इसी तरह पेट्रोल 109.00 रुपये और डीजल 95.69 रुपये प्रति लीटर के भाव बेचा जा रहा है
बिहार के अलग-अलग शहरों में 11 मई 2023 को पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर पेट्रोल रु.प्रति लीटर डीजल रु. प्रति लीटर
पटना 107.22 94.02
किशनगंज 109.40 96.04
बेगूसराय 106.93 93.73
भागलपुर 108.00 94.73
समस्तीपुर 107.37 94.14
मोतिहारी 108.64 95.35
आरा 108.17 94.90
मुजफ्फरपुर 107.91 94.64
बेतिया 109.00 95.69
मुंगेर 107.45 94.22
दरभंगा 107.92 94.65
पूर्णिया 108.72 95.40
औरंगाबाद 108.75 95.45
सीवान 108.69 95.39
गया 108.31 95.04
जमुई 108.20 94.91
लेखक के बारे में
Jayesh Jetawatजयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।
जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।


