ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारSehri Time 31 march: पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया समेत इन शहरों में 31 मार्च को क्या है सेहरी का सही समय, यहां देखें

Sehri Time 31 march: पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया समेत इन शहरों में 31 मार्च को क्या है सेहरी का सही समय, यहां देखें

भौगोलिक भिन्नता के कारण अलग-अलग शहरों में सेहरी और इफ्तारी का वक्त अलग अलग होता है। बिहार के विभिन्न शहरों में कल 31 मार्च 2023 को सेहरी का वक्त आप यहां देख सकते हैं।

Sehri Time 31 march: पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया समेत इन शहरों में 31 मार्च को क्या है सेहरी का सही समय, यहां देखें
Malay Ojhaहिन्दुस्तान,पटनाThu, 30 Mar 2023 06:52 PM
ऐप पर पढ़ें

रमज़ानुलमुबारक में रोजेदारों के लिए सेहरी खाना सुन्नत व बाएसे रहमत है। जिसने सेहरी नहीं खाई, गोया वह रोज़े के एक सवाब से महरूम रह गया। हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का इरशाद है कि रमज़ान में सुबह सादिक से पूर्व सेहरी के समय अल्पाहार लेकर रोज़े की नीयत करना सेहरी कहलाता है। यह बाएसे रहमत व बरकत है। 

नबी करीम (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) से पहले की उम्मतियों के यहां सेहरी का रिवाज नहीं था। खुदा ने अपने महबूब (सल़) की उम्मतियों के लिए सेहरी का हुक्म फरमाया। इस लिए रोज़ेदारों को सेहरी का एहतमाम कर उसका सवाब हासिल करना चाहिए। दुनिया के सभी धर्मों में किसी न किसी रूप में रोज़ा का पालन किया जाता है। लेकिन रमज़ानुलमुबारक के रोज़ा का पालन लगातार एक माह तक किया जाना अपने आप में अलग है। इस लिए हमें चाहिए कि खुदा की रजा और खुश्नुदी पाने के लिए सेहरी सहित तमाम अरकान के साथ रमज़ान के रोजे का पालन करें।

भौगोलिक भिन्नता के कारण अलग-अलग शहरों में सेहरी और इफ्तारी का वक्त अलग अलग होता है। विभिन्न शहरों में सेहरी के वक्त में थोड़ा बहुत अंतर होता है। बिहार के विभिन्न शहरों में कल 31 मार्च 2023 को सेहरी का वक्त आप यहां देख सकते हैं।

31 मार्च 2023 को बिहार में सेहरी का सही समय

पटना 
सुबह 4.28 बजे 

बेगूसराय 
सुबह 4.22 बजे 

औरंगाबाद 
सुबह 4.30 बजे

वैशाली 
सुबह 4.30 बजे 

छपरा 
सुबह 4.30 बजे

मुजफ्फरपुर 
सुबह 4.22 बजे

दरभंगा 
सुबह 4.22 बजे

मधुबनी 
सुबह 4.15 बजे 

भागलपुर 
सुबह 4.18 बजे

किशनगंज 
सुबह 4.13 बजे

पूर्णिया 
सुबह 4.16 बजे

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें