ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहार पंचायत चुनाव: भोजपुर में चली बदलाव की आंधी, एक को छोड़ सभी मुखिया प्रत्याशी हारे

बिहार पंचायत चुनाव: भोजपुर में चली बदलाव की आंधी, एक को छोड़ सभी मुखिया प्रत्याशी हारे

भोजपुर में दसवें चरण के तहत बड़हरा प्रखंड में हुए चुनाव का परिणाम शुक्रवार को आ गया। आरा के क्षत्रिय स्कूल स्थित मतगणना केंद्र में बदलाव के साथ ही परिणाम आना शुरू हुए। यहां बदलाव की आंधी बही। 22...

बिहार पंचायत चुनाव: भोजपुर में चली बदलाव की आंधी, एक को छोड़ सभी मुखिया प्रत्याशी हारे
संवाद सूत्र,बड़हराSat, 11 Dec 2021 01:03 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

भोजपुर में दसवें चरण के तहत बड़हरा प्रखंड में हुए चुनाव का परिणाम शुक्रवार को आ गया। आरा के क्षत्रिय स्कूल स्थित मतगणना केंद्र में बदलाव के साथ ही परिणाम आना शुरू हुए। यहां बदलाव की आंधी बही। 22 निवर्तमान मुखियों में से सिर्फ एक ही नथमलपुर पंचायत की मुखिया कुंती देवी अपनी सीट बचा सकीं। शेष 21 में नये चेहरों ने जीत दर्ज की। वहीं जिला परिषद के तीनों क्षेत्रों में नये चेहरों ने बाजी मारी। बदलाव की आंधी में बड़हरा के राजद के पूर्व विधायक सरोज यादव की पत्नी सोशिला देवी की करारी हार हुई और वे मुख्य मुकाबले में भी नहीं रहीं। उन्हें तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

पहले विधायकी गयी, अब जिला पार्षद पत्नी भी हारीं

बड़हरा के चर्चित विधायक रहे सरोज यादव की पहले विधायकी गयी और अब उनकी निवर्तमान जिला परिषद पत्नी की भी हार हो गई। बता दें कि 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद विधायक को हार मिली थी। भाग तीन की निवर्तमान जिला पार्षद सोशिला देवी तीसरे स्थान पर खिसक गयीं। उन्हें महज 3607 मत मिले। वहीं पूजा सिंह भारद्वाज ने 4158 मत पाकर जीत दर्ज की।

जिला परिषद का चुनाव परिणाम

क्षेत्र                        विजेता व मत                  उपविजेता व मत
निर्वाचन संख्या 26 :   विमला दैवी-14528          निशा देवी-13222 
निर्वाचन संख्या 27 :   उर्मिला देवी- 9063           लालती देवी -7673 
निर्वाचन संख्या 28 :   पूजा सिंह भारद्वाज-4158    वीरेंद्र बहादुर सिंह 3851

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें