ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारBihar Panchayat Chunav: एक बूथ पर कितने मतदातों कर सकते हैं वोटिंग? जानें

Bihar Panchayat Chunav: एक बूथ पर कितने मतदातों कर सकते हैं वोटिंग? जानें

बिहार पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। पंचायत चुनाव की तैयारी के कोषांगों का गठन कर लिया गया है। पंचायत चुनाव कराने के लिए कर्मियों का डाटा तैयार करने का फरमान कार्मिक कोषांग...

Bihar Panchayat Chunav: एक बूथ पर कितने मतदातों कर सकते हैं वोटिंग? जानें
बिहारशरीफ हिन्दुस्तान टीमTue, 02 Mar 2021 04:02 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। पंचायत चुनाव की तैयारी के कोषांगों का गठन कर लिया गया है। पंचायत चुनाव कराने के लिए कर्मियों का डाटा तैयार करने का फरमान कार्मिक कोषांग को मिल चुका है। कोरोना को लेकर आयोग द्वारा पहले तय किया गया था कि 700 वोटरों पर एक बूथ होगा इसमें संशोधन किया गया है। अब पंचायत चुनाव में 800 से लेकर 850 वोटरों पर एक बूथ होना है। बूथों का सर्वेक्षण प्रशासन द्वारा कर लिया गया है। इस प्रकार पंचायत चुनाव में 3400 से अधिक बूथ हो सकते है। एक बूथ पर 4-5 कर्मी को तैनात किया जाना है। इस प्रकार पंचायत चुनाव कराने के लिए 24 हजार से अधिक कर्मियों की जरूरत होगी। चुनाव तैयारी के लिए प्रशासन द्वारा 14 कोषांगों का गठन किया गया है। सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी व नोडल का चयन कर लिया गया है। 

कार्मिक कोषांग के वरीय प्रभार में अपर समाहर्ता तथा नोडल पदाधिकारी स्थापना उप समाहर्ता रहेंगे। ईवीएम कोषांग के वरीय भी प्रभारी अपर समाहर्ता तथा नोडल पदाधिकारी जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह रहेंगे। पंचायत निर्वाचन कोषांग के वरीय प्रभार में उप विकास आयुक्त तथा नोडल पदाधिकारी जिला पंचायती राज पदाधिकारी रहेंगे। वाहन कोषांग के वरीय प्रभारी उप विकास आयुक्त तथा नोडल पदाधिकारी जिला परिवहन पदाधिकारी बनाए गए हैं। इसी प्रकार विधि व्यवस्था कोषांग के वरीय एवं नोडल पदाधिकारी जिला भू- अर्जन पदाधिकारी विकास कुमार बनाए गए हैं। 

सामग्री कोषांग के वरीय प्रभारी नगर आयुक्त तथा नोडल पदाधिकारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी बनाए गए हैं। मतपत्र कोषांग के वरीय प्रभारी उप विकास आयुक्त तथा नोडल पदाधिकारी कोषागार पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह रहेंगे। मीडिया कोषांग के नोडल पदाधिकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी बनाए गए हैं। प्रशिक्षण कोषांग के वरीय प्रभारी अपर समाहर्ता व बिहारशरीफ डीसीएलआर कुमार प्रशांत को नोडल पदाधिकारी को बनाया गया है। प्रेक्षक कोषांग के वरीय प्रभारी अपर समाहर्ता तथा नोडल पदाधिकारी नजारत उप समाहर्ता होंगे।

नामनिर्देशन कोषांग के वरीय प्रभारी डीडीसी: 
नामनिर्देशन कोषांग के वरीय प्रभार में उप विकास आयुक्त तथा नोडल पदाधिकारी उप निर्वाचन पदाधिकारी व जिला योजना पदाधिकारी रहेंगे। आदर्श आचार संहिता कोषांग के वरीय प्रभारी जिला सहकारिता पदाधिकारी तथा नोडल पदाधिकारी वरीय उप समाहर्ता  मृदुला कुमारी को बनाया गया है। संचार योजना/ रूट चार्ट कोषांग के वरीय प्रभारी नगर आयुक्त अंशुल अग्रवाल व नोडल पदाधिकारी वरीय उप समाहर्ता गोपाल प्रसाद होंगे। मतपेटिका कोषांग के वरीय प्रभारी उप विकास आयुक्त तथा नोडल पदाधिकारी अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बिहार शरीफ शिशिर मिश्रा होंगे। 

चुनाव की तैयारी के लिए समीक्षा बैठक:
मंगलवार को प्रभारी डीएम सह एसी नौशाद अहमद ने विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की। सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारियों को उनके दायित्वों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। कार्यों का निपटारा करने के लिए कार्य योजना तैयार करने को कहा। कार्मिक कोषांग को सभी कर्मियों के डेटाबेस को अद्यतन कराने का निर्देश दिया गया। सामग्री कोषांग को सभी आवश्यक सामग्रियों की सूची तैयार कर आपूर्तिकर्ता व दर के निर्धारण करने का निर्देश दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें