ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहार : जमीनी विवाद में चली गोली, एक की मौत, 5 घायल

बिहार : जमीनी विवाद में चली गोली, एक की मौत, 5 घायल

बिहार के औरंगाबाद स्थित मदनपुर थाना क्षेत्र के मुंशी बिगहा में जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी हुई। इस घटना में गोली लगने से सुधीर यादव (45 वर्ष) की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के...

बिहार : जमीनी विवाद में चली गोली, एक की मौत, 5 घायल
हिन्दुस्तान टीम, मदनपुर।Sun, 11 Aug 2019 11:59 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के औरंगाबाद स्थित मदनपुर थाना क्षेत्र के मुंशी बिगहा में जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी हुई। इस घटना में गोली लगने से सुधीर यादव (45 वर्ष) की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार मुंशी बिगहा के सुधीर और बनौखर के शशि कुमार शर्मा के बीच 4 कट्ठा जमीन का विवाद था। सुधीर उक्त जमीन को ट्रैक्टर से जोत रहा था। इसी बीच शशि और उसके पिता मनोज शर्मा आए और जमीन जोतने से मना किया। आपस में बहस हुई उसके बाद शशि ने पिस्टल निकालकर गोली सुधीर पर दाग दी। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे गया रेफर किया गया। गया जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

इधर गोलीबारी की घटना के बाद ग्रामीणों ने शशि व मनोज को पकड़ लिया था जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें