ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारफोन पर अनजान शख्स से बात करती थी पत्नी, सनकी पति ने पीट-पीटकर मार डाला

फोन पर अनजान शख्स से बात करती थी पत्नी, सनकी पति ने पीट-पीटकर मार डाला

बिहार के बांका जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। पत्नी का कसूर इतना था कि वो फोन पर किसी से बात करती थी। पति को उसपर शक होने लगा था। बताया जा रहा है कि पति हांसदा ने ससुराल...

फोन पर अनजान शख्स से बात करती थी पत्नी, सनकी पति ने पीट-पीटकर मार डाला
लाइव हिंदुस्तान,बांकाSun, 11 Apr 2021 02:32 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के बांका जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। पत्नी का कसूर इतना था कि वो फोन पर किसी से बात करती थी। पति को उसपर शक होने लगा था। बताया जा रहा है कि पति हांसदा ने ससुराल में अपनी 25 वर्षीय पत्नी तालो मुर्मू की हत्या की और फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पति को गिरफ्तार करने की कोशिशें की जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार बांका जिले के सदर अनुमंडल के फुल्लीडुमर थाना के इनारावरण में यह घटना घटित हुई है। बताया जा रहा है कि मुन्ना हांसदा शादी के बाद से ज्यादातर समय ससुराल में ही रहा करता था। मुन्ना को अपनी पत्नी का किसी और से फोन पर बात करना नागवार गुजरता था। इसे लेकर दोनों के बीच कई बार बहस हो चुकी थी। मुन्ना को शनिवार को पत्नी का फोन पर बात करना बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने पत्नी के सिर पर डंडे से वार करके उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी और फरार हो गया।

घटना को लेकर पीड़िता के पिता शिवलाल मुर्मू ने कहा कि घर पर कुछ रिश्तेदार आए हुए थे। सभी लोग उनकी आवभगत में लगे हुए थे। वहीं पशुओं के साथ जंगल जाने के दौरान मुन्ना ने घटना को अंजाम दिया और फिर फरार हो गया। कुछ ग्रामीणों ने उसका पीछा किया लेकिन वो भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच करके जल्द ही आरोपी पति को गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें