ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारBihar News: शौच करने बैठा शख्स, तभी शौचालय पर चल गया बुलडोजर; बुजुर्ग घायल

Bihar News: शौच करने बैठा शख्स, तभी शौचालय पर चल गया बुलडोजर; बुजुर्ग घायल

भागलपुर जिले में श्रावणी मेले को लेकर अतिक्रमण हटाने गई प्रशासन की टीम ने शौचालय को बुलडोजर से तोड़ दिया। इस दौरान अंदर शौच करने बैठा एक बुजुर्ग घायल हो गया।

Bihar News: शौच करने बैठा शख्स, तभी शौचालय पर चल गया बुलडोजर; बुजुर्ग घायल
Jayesh Jetawatहिन्दुस्तान,भागलपुरThu, 23 Jun 2022 12:45 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

बिहार के भागलपुर जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक बुजुर्ग शख्स जब शौचालय में शौच के लिए बैठा था, तभी उस पर बुलडोजर चल गया। जब अतिक्रमण हटाने आए प्रशासन के कर्मचारियों को इसका पता चला तो बुलडोजर को रोका गया। फिर बुजुर्ग को बाहर निकालकर अतिक्रमण हटाया गया। मामला सुल्तानगंज प्रखंड के अठगामा का है। घायल बुजुर्ग को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के मुताबिक श्रावणी मेला को लेकर गुरुवार को नवादा पंचायत स्थित अठगामा में स्थानीय प्रशासन अतिक्रमण हटाने पहुंचा। ग्रामीण बासुदेव मंडल शौच करने के लिए बैठे थे। तभी बुलडोजर से उसे तोड़ा जाने लगा। वासुदेव के बेटे अनुज कुमार ने बताया कि उसने अधिकारियों से आग्रह किया गया कि उसके पिता के शौचालय से बाहर निकलने के बाद तोड़ दिया जाए। लेकिन उसकी कोई बात नहीं मानी और बुलडोजर से शौचालय तोड़ने लगे।

इस दौरान वासुदेव के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में काफी चोटें आईं। उन्हें सुल्तानगंज अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए मायागंज असपताल रेफर कर दिया गया। मामला गुरुवार सुबह करीब नौ बजे का है। घायल वासुदेव मंडल की बहू विमला देवी वार्ड सदस्य है। गुरुवार को आयुक्त और डीएम से सुल्तानगंज दौरे को देखते हुए स्थानीय प्रशासन सुबह से ही तैयारी में जुटा हुआ था।

सुल्तानगंज सीओ शंशु शरण राय ने बताया कि शौचालय नहीं यूरियल था। सड़क पर उसे बनाया गया था। किसी के द्वारा जानकारी नहीं दी गयी कि अंदर में कोई व्यक्ति बैठा हुआ है। यूरिनल तोड़ने के दौरान वासुदेव मंडल को हल्की चोटें आयी हैं। उन्हें इलाज के लिए भेजा गया है। अतिक्रमण हटाने के लिए पहले से प्रचार किया गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें