ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारपति को था अवैध संबंधों का शक, फोन करके पत्नी को मिलने बुलाया और उतार दिया मौत के घाट

पति को था अवैध संबंधों का शक, फोन करके पत्नी को मिलने बुलाया और उतार दिया मौत के घाट

नवगछिया जिले के रंगरा ओपी इलाके में मक्के के खेत में एक महिला का अर्धनग्न अवस्था में क्षत विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी गोपाल मंडल की...

पति को था अवैध संबंधों का शक, फोन करके पत्नी को मिलने बुलाया और उतार दिया मौत के घाट
लाइव हिंदुस्तान,भागलपुरFri, 02 Apr 2021 02:38 PM
ऐप पर पढ़ें

नवगछिया जिले के रंगरा ओपी इलाके में मक्के के खेत में एक महिला का अर्धनग्न अवस्था में क्षत विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी गोपाल मंडल की पत्नी शेखा देवी के तौर पर हुई है। महिला के मायके वालों ने पति पर हत्या का मामला दर्ज करवाया है। 

महिला अपने मायके में रह रही थी। पांच दिन पहले होलिका दहन के दिन वो लापता हो गई थी। इस संबंध में मृतका के पिता घनश्याम मंडल ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने अपने दामाद पर हत्या के इरादे से अपहरण करने का आरोप लगाया था। जानकारी के अनुसार पांच दिन पहले महिला की धारदार हथियार से हत्या की गई है।

होलिका दहन के बाद से थी गायब
सबूत मिटाने के उद्देश्य से महिला के शव को मकई के खेत में फेंक दिया गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मृतका के पिता ने कहा कि होलिका दहन के दिन शेखा देवी अपने पति से मोबाइल पर बात कर रही थी। इसके बाद उसने अपनी मां को फोन देते हुए कहा कि पति का फोन आया है। उन्होंने पीपल के पेड़ के पास बुलाया है। वह यह कहकर घर से निकल गई और वापस नहीं लौटी। पिता के बयान के आधार पर बुधवार को पुलिस ने मामला दर्ज किया। 

अवैध संबंध के शक में की हत्या
मामला दर्ज करने के बाद पुलिस और परिजनों ने आसपास मृतका की खोजबीन की। इस दौरान मकई के खेत में शव मिला। पुलिस का कहना है कि पति ने अवैध संबंध के शक में महिला की हत्या की है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने धारदार हथियार से हत्या करने की बात कबूल कर ली है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें